₹1 लाख करोड़ की चिप रेस में ये 3 शेयर क्यों बने निवेशकों की नई पसंद! सेमीकंडक्टर बूम का उठा रहें फायदा

केंद्र सरकार करीब ₹1 लाख करोड़ का नया सेमीकंडक्टर फंड बनाने की योजना पर काम कर रही है. कई सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स पर काम भी शुरू हो चुका है. इसी बीच शेयर बाजार में भी कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिन्हें इस सेमीकंडक्टर मिशन से बड़ा फायदा मिल सकता है.

Semiconductors Stocks Image Credit: AI/Canva

3 Best semiconductor Stocks: भारत अब सेमीकंडक्टर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज दुनिया की ज्यादातर टेक्नोलॉजी, जैसे स्मार्टफोन, कार, लैपटॉप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट डिवाइस, सब चिप पर ही निर्भर हैं. अभी तक भारत अपनी जरूरत की ज्यादातर चिप विदेशों से आयात करता रहा है. लेकिन अब सरकार इस स्थिति को बदलने की तैयारी में है.

केंद्र सरकार करीब ₹1 लाख करोड़ का नया सेमीकंडक्टर फंड बनाने की योजना पर काम कर रही है. कई सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स पर काम भी शुरू हो चुका है. अनुमान है कि जब ये प्लांट पूरी तरह चालू हो जाएंगे, तब भारत हर दिन करीब 7.5 से 8 करोड़ चिप बना सकता है. इसी बीच शेयर बाजार में भी कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिन्हें इस सेमीकंडक्टर मिशन से बड़ा फायदा मिल सकता है.

भारत का ₹1 लाख करोड़ सेमीकंडक्टर मिशन

भारत सरकार देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मजबूत बनाने के लिए करीब ₹1 लाख करोड़ का नया फंड तैयार कर रही है. यह फंड भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अगले स्टेप का हिस्सा होगा. देश में पहले से ही कई फैब्रिकेशन प्लांट, असेंबली और टेस्टिंग यूनिट्स पर काम चल रहा है. जब ये प्लांट पूरी तरह से चालू होंगे तो भारत की चिप प्रोडक्शन क्षमता काफी बढ़ जाएगी. इससे भारत सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सामान का Consumer देश नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा.

CG Power

CG Power एक इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो पावर ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर और इलेक्ट्रिक मोटर जैसे प्रोडक्ट बनाती है. अब कंपनी सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी जापान की Renesas के साथ मिलकर OSAT यानी Outsourced Semiconductor Assembly and Test प्लांट बना रही है. फिलहाल एक छोटा प्लांट चालू हो चुका है और बड़ा प्लांट 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.

कंपनी के मुताबिक मौजूदा प्लांट में 98 से 99 प्रतिशत तक का प्रोडक्शन अच्छा आ रहा है. हालांकि शुरुआती दौर में इस बिजनेस में कुछ नुकसान भी हो रहा है. Q3FY26 में सेमीकंडक्टर बिजनेस का असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा और करीब ₹41 करोड़ का नकारात्मक प्रभाव दिखा. इसके बावजूद कंपनी की कुल आय मजबूत बनी हुई है. Q3FY26 में कंपनी की आय 26 प्रतिशत बढ़कर ₹3,175 करोड़ पहुंच गई.

Kaynes Technology

Kaynes Technology भारत की प्रमुख ESDM कंपनियों में से एक है. यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सर्विसेज देती है. कंपनी ने गुजरात के साणंद में OSAT प्लांट लगाया है. इसका पहला यूनिट शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे प्रोडक्शन बढ़ाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत सरकारी समर्थन भी मिला है.

केंद्र सरकार कंपनी को पूंजी खर्च पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है, जबकि राज्य सरकार की ओर से 20 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी. इस प्रोजेक्ट पर कुल करीब ₹3,200 करोड़ का निवेश होने वाला है. Kaynes ने साणंद प्लांट से भारत का पहला कमर्शियल मल्टी-चिप मॉड्यूल भी लॉन्च किया है. कंपनी को उम्मीद है कि OSAT बिजनेस से आने वाले समय में करीब ₹2,500 करोड़ तक की इनकम हो सकती है.

Moschip Technologies

Moschip Technologies को भारत की पहली Fabless सेमीकंडक्टर कंपनी माना जाता है. इसका मुख्य काम चिप डिजाइन और इंजीनियरिंग सर्विसेज देना है. कंपनी दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के साथ काम करती है. इसके ग्राहकों में दुनिया की टॉप 20 सेमीकंडक्टर कंपनियों में से करीब 10 कंपनियां शामिल हैं. Moschip भारत सरकार की Design-Linked Incentive योजना के तहत स्मार्ट एनर्जी मीटर चिप भी विकसित कर रही है.

अनुमान है कि भारत में स्मार्ट मीटर चिप का बाजार 2028 तक करीब 6 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकता है. इसके अलावा कंपनी C-DAC के साथ मिलकर एक हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर भी बना रही है जो भारत के नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन का हिस्सा है. Q3FY26 में कंपनी की इनकम 18 प्रतिशत बढ़कर ₹149 करोड़ हो गई. हालांकि मुनाफा घटकर ₹4.3 करोड़ रह गया.

कंपनीP/E रेशियो3 साल का औसत P/Eइंडस्ट्री का P/EROCE (%)ROE (%)
CG Power10297.032.537.5%27.7%
Kaynes Technology61.0120.028.114.3%10.7%
Moschip Technologies79.0169.323.911.9%11.2%
सोर्स: screener.in

यह भी पढ़ें: 14 मार्च से ₹2300 तक महंगा होगा IndiGo का टिकट, जेट फ्यूल बढ़ने से एयरलाइन ने लगाया नया चार्ज

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.