IREDA या ITC… कौन सा शेयर कराएगा बंपर कमाई, जानें- किस पर लट्टू हैं एक्सपर्ट्स
IREDA vs ITC: सिगरेट पर सरकार की नई एक्साइज ड्यूटी के बाद ITC के शेयरों में तेजी से गिरावट आई है. वहीं, IREDA के लोन बुक में इजाफे की वजह से शेयर में तेजी देखने को मिली है. एक शेयर लाल निशान में है, तो दूसरा हरे निशान में. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि कौन सा शेयर कमाई करा सकता है.
IREDA vs ITC: शुक्रवार को इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयर 5 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ. दूसरी तरफ आईटीसी के शेयर करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. सिगरेट पर सरकार की नई एक्साइज ड्यूटी के बाद ITC के शेयरों में तेजी से गिरावट आई है. वहीं, IREDA के लोन बुक में इजाफे की वजह से शेयर में तेजी देखने को मिली है. एक शेयर लाल निशान में है, तो दूसरा हरे निशान में. ऐसे में निवेशकों को किस शेयर पर दांव लगाना चाहिए. ITC और IREDA के शेयर में से कौन से शेयर कमाई करा सकते हैं, आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं.
दबाव में आईटीसी का शेयर
आईटीसी का स्टॉक अब तीन साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जिससे मार्केट कैपिटलाइजेशन में 70,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. नुवामा ने स्टॉक की रेटिंग को पहले की ‘बाय’ से घटाकर ‘होल्ड’ कर दिया है, साथ ही उसने इसका प्राइस टारगेट भी 415 रुपये से घटाकर 534 रुपये प्रति शेयर कर दिया है.
स्टॉक का टारगेट प्राइस घटा
मोतीलाल ओसवाल ब्रोकरेज फर्म ने भी ITC की रेटिंग को पहले की ‘बाय’ रिकमेंडेशन से घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है और स्टॉक के लिए प्राइस टारगेट को घटाकर 400 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि ITC को प्रति सिगरेट स्टिक मौजूदा नेट रियलाइजेशन बनाए रखने के लिए, पोर्टफोलियो लेवल पर कीमतों में कम से कम 25 फीसदी की बढ़ोतरी करनी होगी.
166 रुपये तक जाएगा IREDA
च्वॉइस ब्रोकिंग के वीपी टेक केकुनाल परार ने इरेडा के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल IREDA का शेयर काफी शानदार लग रहा है. 5 फीसदी स्टॉक चढ़ा और 146 रुपये के आसपास है. इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह रहेगी. स्टॉक में 136 का लोअर लेवल मेंटेन करें. उन्होंने स्टॉक पर दो टारगेट दिया. पहला 154 रुपये का है और इसे ब्रेक करता है, तो 166 रुपये तक शेयर जा सकता है. IREDA के शेयर पिछले पांच दिनों में 4 फीसदी से अधिक चढ़े हैं और महीने भर में इसमें 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.
कंपनी के लिए पॉजिटिव ट्रिगर
IREDA ने चालू फाइनेंशियल ईयर 2026 के अक्टूबर-नवंबर क्वार्टर में उसने 24,903 करोड़ रुपये के लोन बांटे हैं. पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में बांटे गए 17,236 करोड़ रुपये के लोन से 44 फीसदी अधिक है. इसके अलावा कंपनी के मंजूर किए गए लोन रिव्यू वाली तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 31,087 करोड़ रुपये से 29 फीसदी बढ़कर 40,100 करोड़ रुपये हो गए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कारोबार के आखिरी दिन भी बाजार में रही रौनक, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी; ऐसा रहा बाजार का हाल
Reliance Q2 Results: नतीजों से पहले RIL और Jio प्लेटफॉर्म के शेयरों में गिरावट, जानें क्या है ब्रोकरेज की राय
Trent Share Price: नतीजों के बाद 7% तक उछला ट्रेंट का शेयर, मार्केट कैप में 9089 करोड़ रुपये का इजाफा
