IT स्टॉक मे लौटी रौनक, 4% तक उछले TCS-HCL Tech-Infosys के शेयर, जानें तेजी की क्या है वजह

ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद भारतीय आईटी शेयरों में जोरदार वापसी देखने को मिली. पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने आईटी स्टॉक्स में जमकर खरीदारी की, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 3% तक की तेजी आई. अमेरिकी टेक शेयरों में उछाल और एआई को लेकर चिंता कम होने से बाजार की धारणा सुधरी.

IT Stocks Rally Image Credit: @AI/Money9live

IT Stocks Rally: भारतीय आईटी शेयरों में बुधवार को जोरदार उछाल देखने को मिला. पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद निवेशकों की धारणा सुधरी और ग्लोबल टेक शेयरों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा. एनएसई का निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2.8% तक चढ़कर दिन का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया. सेंसेक्स और निफ्टी 50 भी 0.7% से ज्यादा मजबूत रहे.

ग्लोबल टेक रैली से मिला सहारा

अमेरिका में टेक शेयरों में आई तेजी का सीधा फायदा भारतीय आईटी कंपनियों को मिला. Nasdaq Composite 1.05% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे आईटी सेक्टर में भरोसा लौटा. अमेरिकी कंपनी Anthropic द्वारा नए एआई टूल लॉन्च किए जाने के बाद बाजार में चिंता थी कि सॉफ्टवेयर कंपनियों पर असर पड़ेगा. लेकिन जब कंपनी ने Salesforce सहित कई SaaS कंपनियों के साथ साझेदारी की घोषणा की, तो निवेशकों की चिंता कम हुई. वॉल स्ट्रीट पर Nvidia, Apple, Microsoft, AMD और Amazon जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई.

IT स्टॉक में क्यों लौटी रौनक?

आईटी स्टॉक्स में रौनक इसलिए लौटी क्योंकि ग्लोबल टेक शेयरों में आई मजबूती से निवेशकों का भरोसा दोबारा बढ़ा. अमेरिकी बाजार में खासकर Nasdaq Composite में तेजी और Anthropic द्वारा सॉफ्टवेयर कंपनियों के साथ साझेदारी की घोषणा से यह संकेत मिला कि एआई कंपनियां आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स को सीधे नुकसान नहीं पहुंचाएंगी. साथ ही रुपये की कमजोरी से भारतीय आईटी कंपनियों के मार्जिन बेहतर रहने की उम्मीद और निचले स्तरों पर खरीदारी ने भी सेक्टर में तेजी को सपोर्ट किया.

NiftyIT में 2–4% तक उछाल

घरेलू बाजार में आईटी शेयरों में 2% से 4% तक की तेजी देखी गई. Tata Consultancy Services (TCS) के शेयर में 11 बजे तक 3% से अधिक की तेजी दर्ज की गई. Infosys 2.5%, HCL Technologies 3.86, LTIMindtree 2.11% और
Mphasis 1.8% तक उछले.

वैल्यूएशन और आगे का आउटलुक

ब्रोकरेज फर्म JM Financial के मुताबिक भारतीय आईटी कंपनियों का वैल्यूएशन अभी भी ग्लोबल कंपनियों से ज्यादा है. जहां Accenture, Cognizant और Capgemini 8x से 14x फॉरवर्ड ईपीएस पर ट्रेड कर रही हैं, वहीं TCS और Infosys करीब 17x पर हैं. रिपोर्ट के अनुसार रुपये में गिरावट का फायदा भारतीय आईटी कंपनियों को मार्जिन के रूप में मिलता है. हालांकि, लंबी अवधि में यह लाभ ग्राहकों को पास किया जाता है.

ब्रोकरेज का मानना है कि जब तक सेक्टर में स्थायी ग्रोथ को लेकर स्पष्टता नहीं आती, तब तक बड़ी रेटिंग अपग्रेड की संभावना कम है. कंपनी ने बड़े शेयरों में Infosys को, मिड-टियर में Mphasis को और बीपीओ सेगमेंट में Sagility को प्राथमिकता दी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सुनिल सिंघानिया ने इन 2 कंपनियों पर लगाया दांव, 50000 करोड़ के एक्सपोर्ट टारगेट से होगा फायदा, शेयरों पर रखें नजर

Vedanta के शेयर में बंपर तेजी, कंपनी ने दी नए फंड जुटाने के प्लान को मंजूरी; जानें- कहां पहुंचा भाव

SAIL पर ब्रोकरेज बुलिश, Q4 में कमाई में तेजी के संकेत! शेयरों में आ सकती है 22 फीसदी तक तेजी

इन 7 शेयरों पर जमकर दांव लगा रही MF कंपनियां, 1 साल में 143% तक उछला स्टॉक, दो बने मल्टीबैगर

ट्रंप टैरिफ की आहट से धड़ाम हुए सोलर शेयर, इन 2 कंपनियों का अमेरिका में बड़ा एक्सपोजर, इस बात का खतरा!

SBI, PNB सहित इन सरकारी बैंकों पर दांव लगा रहे विदेशी निवेशक, सस्ता वैल्यूएशन और घटते NPA से बढ़ा भरोसा; फोकस में रखें शेयर