Jio IPO को लेकर आया नया अपडेट, 40,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी
जियो आईपीओ को लेकर इन्वेस्टर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी टेलीकॉम कंपनी जियो का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO लाने की तैयारियों में तेजी ला रही है. कहा जा रहा है कि यह आईपीओ 35,000 से 40,000 करोड़ रुपये तक का हो सकता है, जिससे यह भारत के स्टॉक मार्केट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है.
जैसे जियो ने भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी, वैसे ही इसका आईपीओ भी बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही इस आईपीओ की आधिकारिक घोषणा कर सकती है. ब्रोकरेज फर्म्स ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का नया टारगेट प्राइस जारी किया है, जिससे स्टॉक में तेजी की संभावना जताई गई है.
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और बड़े आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं, तो जियो आईपीओ आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है. निवेश से पहले कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति और मार्केट रिपोर्ट को जरूर देखना चाहिए.
More Videos
PSU बैंक से लेकर Whirlpool और SPARC तक बाजार में तगड़ी हलचल, जानें पूरी डिटेल
Record High से फिसला शेयर बाजार: रुपये की कमजोरी, ग्लोबल बिकवाली और डील का इंतजार बना दबाव
GAIL, TMPV, Adani, Airtel, IOB, Paytm, Whirlpool, Tata Tech, HAL और TCS में आज बड़ी हलचल




