रेलवे से 2000 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही शेयर में लगा अपर सर्किट, 6 महीने में 200 फीसदी का दिया रिटर्न
कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयरों में पिछले 5 साल में 5000 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है. इस रेल कंपनी को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है. जिसका साइज 2,041.4 करोड़ रुपये है. कंपनी को अगले 12 महीने में इसकी डिलीवरी करनी होगी.
इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. लेकिन कई कंपनियों के स्टॉक्स में अपर सर्किट भी लगा है. इनमें से एक रेलवे स्टॉक कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (इंडिया) लिमिटेड भी है. इस कंपनी के शेयरों में काफी तेजी देखी गई. इसके स्टॉक 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बंद हुए. कंपनी के स्टॉक्स में ये तेजी इंडियन रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई.
Kernex Microsytems को मिला 2000 करोड़ रुपये का ऑर्डर
कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयरों में पिछले 5 साल में 5000 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई. इस रेल कंपनी को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स से ऑन-बोर्ड कवच (Kavach) इक्विमेंट्स के 2500 सेट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर का साइज 2,041.4 करोड़ रुपये है. कंपनी को अगले 12 महीने में इसकी डिलीवरी करनी होगी. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,820 करोड़ रुपये है.
कैस हैं कंपनी के शेयर के हाल?
Kernex Microsystems ने अपने निवेशकों को पिछले 5 सालों में 5,060.54 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं मात्र 6 महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को 210.77 फीसदी का रिटर्न दिया है. 6 दिसंबर को कंपनी के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1,137.90 रुपये पर बंद हुए. यानी एक दिन में निवेशकों को 54.15 रुपये का फायदा मिला है. कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई लेवल 1,187.65 रुपये है वहीं 52 वीक लो 333.55 रुपये है.
क्या करती है Kernex Microsystems?
कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स रेलवे के लिए सेफ्टी सिस्टम और सॉफ्टवेयर को बनाती तथा बिक्री करती है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 6.85 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया वहीं वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 4.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ.
डिसक्लेमर: मनी9लाइव आपको किसी शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां सिर्फ जानकारी दी गई है. इंवेस्टमेंट से पहले अपने निवेश सलाहकार की राय अवश्य लें.
Latest Stories
Opening Bell: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 24300 पार; Eternal और ICICI बैंक के शेयरों में 2% तक की बढ़त
₹21,932 करोड़ का इम्पोर्ट गैप बना बड़ा मौका! इन 2 CNC स्टॉक पर रखें नजर; Make in India का मिल सकता है फायदा
Stocks to Watch: ग्रो, Welspun Corp और Cipla समेत इन 8 शेयरों पर रहेगी नजर; देखें पूरी लिस्ट
