20 रुपये से कम के इन स्टॉक्स में LIC ने लगा रखा है दांव, इतनी है हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
LIC ने अपने पोर्टफोलियो में 20 रुपये से कम कीमत वाले कुछ लो-प्राइस्ड स्टॉक्स में भी हिस्सेदारी बना रखी है. अलग-अलग कंपनियों में LIC की हिस्सेदारी 1.31 फीसदी से 3.21 फीसदी तक है. हालिया तिमाही नतीजों और शेयर प्राइस मूवमेंट के चलते ये स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर हैं. बड़े संस्थागत निवेशक की मौजूदगी अक्सर भरोसे का संकेत मानी जाती है.
LIC stake in penny stocks: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) जैसे बड़े संस्थागत निवेशक को आमतौर पर ब्लूचिप शेयरों से जोड़ा जाता है. हालांकि इसके पोर्टफोलियो में कुछ लो-प्राइस्ड स्टॉक्स भी शामिल हैं. 20 रुपये से कम कीमत वाले कुछ पेनी स्टॉक्स में भी LIC की हिस्सेदारी बनी हुई है. ऐसे में LIC की मौजूदगी निवेशकों का ध्यान जरूर खींचती है. आइए जानते हैं उन तीन कंपनियों के बारे में, जिनमें LIC ने दांव लगाया है और उनके शेयर का हाल क्या है.
Easy Trip Planners Ltd
Easy ट्रिप प्लानर्स, जो EaseMyTrip.com का संचालन करती है, भारत की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी है. कंपनी नो कन्वीनियंस फीस मॉडल के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करती है. वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में राजस्व 1517 मिलियन रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1506 मिलियन रुपये था.
हालांकि नेट प्रॉफिट 31 मिलियन रुपये पर आ गया, जो पिछले साल 340 मिलियन रुपये था. Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें LIC की हिस्सेदारी 2.3 फीसदी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.69 फीसदी गिरकर 8.62 रुपये पर पहुंच गया.
Orient Green Power Company Ltd
ओरिएंट ग्रीन पावर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सक्रिय कंपनी है, जो मुख्य रूप से विंड एनर्जी से बिजली उत्पादन करती है. कंपनी सोलर और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स में विस्तार की योजना बना रही है. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 360 मिलियन रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 345 मिलियन रुपये था.
कंपनी के पास फिलहाल 389 मेगावॉट क्षमता है, जिसमें 382 मेगावॉट विंड और 7 मेगावॉट सोलर शामिल हैं. 28 मेगावॉट अतिरिक्त क्षमता अप्रैल-मई 2026 तक चालू होने की उम्मीद है. इसमें LIC की हिस्सेदारी 1.31 फीसदी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.10 फीसदी बढ़कर 9.87 रुपये पर पहुंच गया.
Bajaj Hindusthan Sugar Ltd
बजाज हिंदुस्तान शुगर देश की प्रमुख शुगर और एथेनॉल निर्माता कंपनी है. कंपनी उत्तर प्रदेश में 14 शुगर प्लांट संचालित करती है. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 13804 मिलियन रुपये रहा, जो पिछले वर्ष 14758 मिलियन रुपये था. कंपनी ने 147 मिलियन रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में घाटा था. इसमें LIC की हिस्सेदारी 3.21 फीसदी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.99 फीसदी बढ़कर 16.16 रुपये पर पहुंच गया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹2000 तक जा सकता है RIL? ब्रोकरेज बुलिश, CLSA ने ‘Outperform’ रेटिंग के साथ दिया टारगेट; जानें ट्रिगर्स
Meesho की बढ़ीं मुश्किलें! इनकम टैक्स से मिला ₹1500 करोड़ का नोटिस, हाई से 40% टूट चुका शेयर; क्या और गिरेगा?
HAL से इस डिफेंस कंपनी को मिला ऑर्डर, 17% तक शेयर में आई तेजी; आपकी नजर पड़ी क्या
