बजाज ग्रुप की इस कंपनी का डबल धमाका ऑफर, देगी 600 फीसदी डिविडेंड! निवेशकों के लिए मौका?
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 300 फीसदी का फाइनल डिविडेंड और 300 फीसदी का स्पेशल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसका मतलब कुल मिलाकर हर शेयरधारक को 60 रुपये का कैश रिवार्ड मिलेगा. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 तय की गई है.
Maharashtra Scooters Share Price: बजाज ग्रुप की एक प्रमुख कंपनी Maharashtra Scooters ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है. कंपनी ने यह रकम दो हिस्सों में देने का निर्णय लिया है. 30 रुपये फाइनल डिविडेंड और 30 रुपये स्पेशल डिविडेंड के रूप में. इस घोषणा के साथ ही कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 तय की है, जिसका मतलब है कि उस दिन तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. कंपनी के शेयरों ने हाल में 52-वीक हाई बनाया है.
60 रुपये का डबल डिविडेंड
कंपनी ने BSE को दी गई जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 300 फीसदी का फाइनल डिविडेंड और 300 फीसदी का स्पेशल डिविडेंड दिया जाएगा, यानी कुल 60 रुपये का डिविडेंड मिलेगा. यह रकम कंपनी के कैश रिजर्व और फायदे को देखते हुए शेयरधारकों में बांटी जाएगी.
महाराष्ट्र स्कूटर्स के बारे में
महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (BHIL) की सब्सिडियरी कंपनी है. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 22 जून 2025 तक 15,849.77 करोड़ रुपये था. यह कंपनी मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग और इन्वेस्टमेंट सेगमेंट में सक्रिय है और समय-समय पर अपने मजबूत फंडामेंटल्स के चलते चर्चा में बनी रहती है.
डिविडेंड देने की परंपरा
कंपनी अपने शेयरधारकों को हर साल शानदार डिविडेंड देती आई है. साल 2023 और 2024 में भी कंपनी ने 170 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड घोषित किया था.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला पावर ग्रिड से ₹2,19,89,056.97 का ऑर्डर, शेयर दे चुका 977% का मल्टीबैगर रिटर्न
Maharashtra Scooters के शेयरों का हाल
- 23 जून को बाजार खुलने से पहले Maharashtra Scooters के शेयरों का भाव 13,875 रुपये था.
- बीते एक महीने में इसमें 3.79 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
- एक साल में शेयर ने 66 फीसदी की तेजी दिखाई है.
- पिछले 5 साल में 446 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BSE शेयर में बड़ी गिरावट, RBI के फैसले से बढ़ी चिंता; डेरिवेटिव कारोबार पर पड़ सकता है असर, चेक करें डिटेल्स
Titan और Tata Motors नहीं, इन 2 फार्मा शेयरों पर रेखा झुनझुनवाला ने लगाया 1550 करोड़ रुपये का दांव
Closing Bell: बाजार में रही सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर बंद; इन शेयरों का बुरा हाल
