Q3 में इस महारत्‍न कंपनी का 11% घटा मुनाफा, फिर भी ₹7 का दे रही डिविडेंड, रिकाॅर्ड डेट तय

Oil India Limited का Q3FY26 में कंसोलिडेटेड मुनाफा करीब 11 प्रतिशत घट गया है, हालांकि रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा. इसके बावजूद कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया, जबकि सहायक कंपनी Numaligarh Refinery Limited ने मुनाफा बढ़ाकर मजबूत प्रदर्शन दिखाया. निवेशकों की नजर अब आगे की ग्रोथ और डिविडेंड और शेयर की चाल पर टिकी है.

Oil India Limited result and dividend Image Credit: canva/chatgpt AI image

Q3 result and dividend Oil India: सरकारी तेल और गैस कंपनी Oil India Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. ये रिजल्‍ट मिले-जुले रहें. इस महारत्‍न कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत यानी लगभग 11 फीसदी घट गया है. इसके बावजूद कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है.

कितना हुआ नुकसान?

सहायक कंपनी का बेहतर प्रदर्शन

कंपनी की सहायक इकाई Numaligarh Refinery Limited ने शानदार प्रदर्शन किया. NRL का PAT 125 प्रतिशत उछलकर ₹867 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹385 करोड़ था. रिफाइनरी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 16.27 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो मजबूत ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दर्शाता है.

सेग‍मेंट वाइस देखें डिटेल

यह भी पढ़ें: 3000% का मल्‍टीबैगर रिटर्न दे चुका ट्रांसफार्मर स्‍टॉक हुआ बेदम, 52% तक टूटा, इन फैक्‍टर्स ने डुबोई नैया, जानें क्‍या हो पाएगी रिकवरी

कितना दे रही डिविडेंड?

कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए ₹7 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए 18 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. एनर्जी सिक्‍योरिटी के मोर्चे पर कंपनी ने Q3FY26 में 1.659 मिलियन मीट्रिक टन ऑयल इक्विवेलेंट (mmtoe) तेल और गैस का उत्पादन किया. साथ ही रोजाना कच्चे तेल का उत्पादन 9,861 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो पिछले एक दशक का सबसे ऊंचा स्तर है.

नतीजों से पहले शेयर बीएसई पर ₹488.85 के स्तर पर बंद हुआ. एक महीने में ये 15 फीसदी चढ़ा है. एक साल में ये 20 फीसदी चढ़ा है. 3 साल में इसने 212 फीसदी और 5 साल में 509 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

MSCI में बड़ा बदलाव! Aditya Birla Capital और L&T फाइनेंस की एंट्री, IRCTC बाहर; जानें क्या होगा असर?

हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 25900 के ऊपर, ऑटो शेयरों में तेजी, तिमाही नतीजों के बाद उछला TITAN

इस रिन्यूएबल कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! 52-वीक लो से शेयरों में आ रही रैली, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई हिस्सेदारी

P&G हेल्थ का बंपर डिविडेंड: आज खरीदारी का आखिरी मौका, मिलेगा 160 रुपये प्रति शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

3000% का मल्‍टीबैगर रिटर्न दे चुका ट्रांसफार्मर स्‍टॉक हुआ बेदम, 52% तक टूटा, इन फैक्‍टर्स ने डुबोई नैया, जानें क्‍या हो पाएगी रिकवरी

इस कंपनी को मिल रहे बड़े ऑर्डर, 3 महीने में 22% चढ़े शेयर, रेलवे सेक्टर से है इसका नाता