Stock Split: 5900% रिटर्न देने वाली कंपनी का बड़ा ऐलान, 10 हिस्सों में बंटेंगे शेयर; रिकॉर्ड डेट भी तय

इस स्मॉल कैप कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये के 10 शेयरों में स्प्लिट होगा. इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए 25 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. हाल के महीनों में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न भी दिया है.

10 हिस्सों में बंटेंगे इस कंपनी के शेयर Image Credit: @Money9live

Manbro Industries Stock Split Record Date: स्मॉल कैप कंपनियों में अक्सर ऐसे कॉरपोरेट ऐलान देखने को मिलते हैं जो निवेशकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच लेते हैं. इसी कड़ी में Manbro Industries Ltd. ने भी एक अहम फैसला लिया है. कंपनी ने अपने शेयरों को अधिक किफायती और निवेशकों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी का एक शेयर कई छोटे हिस्सों में विभाजित किया जाएगा.

क्या है कंपनी का फैसला और रिकॉर्ड डेट?

कंपनी के फैसले के अनुसार मौजूदा समय में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा. यानी स्प्लिट के बाद निवेशकों को एक शेयर के बदले 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयर मिलेंगे. इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए कंपनी ने 25 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब यह है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में शेयरधारकों के रूप में दर्ज होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का लाभ मिलेगा.

@BSE

स्टॉक स्प्लिट के बाद क्या होगा?

स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की कुल संख्या बढ़ जाएगी, जबकि निवेशकों की कुल होल्डिंग वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा. आम तौर पर कंपनियां यह कदम इसलिए उठाती हैं ताकि शेयर की कीमत कम हो सके और ज्यादा से ज्यादा रिटेल निवेशक इसमें भागीदारी कर सकें.

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन?

अगर शेयर के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो मैनब्रो इंडस्ट्रीज का शेयर इस समय BSE पर करीब 818.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग 475 करोड़ रुपये के करीब है. हाल के महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले तीन महीनों के दौरान इस स्टॉक की कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है, जिसने निवेशकों का खास ध्यान खींचा है. इस दौरान शेयर का भाव 104 फीसदी तक बढ़ा है.

लॉन्ग टर्म में दमदार रिटर्न!

अगर लंबी अवधि के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने करीब 5966 फीसदी से ज्यादा की जबरदस्त तेजी दिखाई है. वहीं, तीन साल के दौरान इसमें 902 फीसदी की तेजी आई है. शेयर की हालिया चाल भी काफी सकारात्मक रही है. बीते एक सप्ताह में ही इस स्टॉक में करीब 8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. बीएसई पर इसका 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 852.45 रुपये और एडजस्टेड लो 363.85 रुपये रहा है.

बदला कंपनी का नाम!

कंपनी से जुड़ी एक और अहम खबर यह है कि मैनब्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपना नाम बदल रही है. अब कंपनी का नया नाम KD Green Industries Limited होगा. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस प्रस्ताव को फरवरी 2026 में मंजूरी दी थी. इसके बाद इसे शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा गया. 9 मार्च को आयोजित कंपनी की असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरहोल्डर्स ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद नाम बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है.

कैसी है वित्तीय स्थिति?

अगर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो अक्टूबर से दिसंबर 2025 तिमाही में मैनब्रो इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 45.63 करोड़ रुपये रहा. इसी अवधि में कंपनी ने करीब 1.15 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. वहीं वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू करीब 1.96 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध लाभ लगभग 61 लाख रुपये दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- मंदी में भी कमाई का सहारा! मजबूत डिविडेंड देने वाले 5 शेयर जो आपके पोर्टफोलियो को दे सकते हैं स्थिरता; देखें डिटेल्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

अगले हफ्ते 9 कंपनियों का लॉक-इन पीरियड खत्म, 100 करोड़ से ज्यादा शेयर होंगे ट्रेडिंग के लिए फ्री; देखें लिस्ट

इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम

मंदी में भी कमाई का सहारा! मजबूत डिविडेंड देने वाले 5 शेयर जो आपके पोर्टफोलियो को दे सकते हैं स्थिरता; देखें डिटेल्स

इस नवरत्न कंपनी को मिले करोड़ों के ऑर्डर! 3 साल में 165 फीसदी भागे शेयर, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग

Metropolis Healthcare का बड़ा ऐलान, निवेशकों को 3:1 रेशियो में मिलेगा बोनस शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट

Crude Oil $100 के पार, RTP फ्रीज करने का दबाव बढ़ा; इन ऑयल कंपनियों पर हो सकता है असर, स्टॉक रखें फोकस में