Closing Bell: बुधवार को बाजार में लौटी रौनक, Sensex 1000 अंक तक चढ़ा, लेकिन फिर इन वजहों से थमी रफ्तार
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. Sensex 609 अंक चढ़कर 77,496 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 181 अंक बढ़कर 24,177 के स्तर पर पहुंच गया है. Auto, IT और FMCG सेक्टर में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली. Maruti Suzuki और Eternal के मजबूत Q4 रिजल्ट ने भी सेंटिमेंट को सहारा दिया है. एशियल मार्केट में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा.
Closing Bell: मंगलवार को आई गिरावट के बाद आज यानी बुधवार को बाजार में तेजी देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार में कल के मुकाबले 1000 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि, दूसरे हाफ में बाजार ने करवट बदली और ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली. एक्जिट पोल से पहले निवेशक सतर्क हैं कि पांच राज्यों में किसका राजतिलक होगा. आइए जानते हैं कि Sensex और Nifty में कितनी तेजी आई और सेक्टोरल इंडेक्स का क्या हाल रहा है.
हरे निशान पर बंद हुए Sensex और Nifty
बुधवार को Sensex 609.45 अंक या 0.79 फीसदी बढ़कर 77,496.36 अंकों पर बंद हुआ. वहीं Nifty 181.95 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 24,177.65 अंकों पर पहुंच गया. NSE पर 1,626 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1,667 शेयरों में गिरावट आई और 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
सेक्टोरल इंडेक्स
बाजार में आई तेजी का असर सेक्टोरल इंडेक्स पर भी देखने को मिला. Nifty Auto में 1.15 फीसदी की तेजी आई. वहीं Nifty FMCG में 1.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा Nifty Metal में 0.50 फीसदी और Nifty IT में 0.99 फीसदी का उछाल आया. हालांकि, कुछ प्रमुख इंडेक्स में गिरावट भी देखने को मिली. Nifty PSU Bank में 0.41 फीसदी की गिरावट हुई.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
बुधवार को Nifty के टॉप गेनर्स में ITC (3.79 फीसदी), Tech Mahindra Limited (3.31 फीसदी), Reliance (2.96 फीसदी), Coal India Limited (2.93 फीसदी) और Maruti (2.89 फीसदी) शामिल रहे. अगर टॉप लूजर्स की बात करें तो इसमें Indigo (2.31 फीसदी), Dr. Reddy’s Laboratories Limited (1.99 फीसदी), NTPC (1.66 फीसदी), Bajaj Finserv (1.02 फीसदी) और ICICI Bank (0.97 फीसदी) शामिल रहे.
क्यों आई तेजी
मंगलवार को आई गिरावट के बाद Auto, IT और FMCG Sector में वैल्यू बाइंग का सपोर्ट मिला. आज तेजी की एक वजह यह भी रही कि एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली, जिसमें Kospi, SSE Composite और Hang Seng बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. इसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. इसके अलावा Maruti Suzuki और Eternal जैसी कंपनियों के मजबूत Q4 नतीजों ने मार्केट को सहारा दिया है.
यह भी पढ़ें: Reliance Jio IPO खुलने में होगी देरी! जानें क्यों टला 37,500 करोड़ रुपये का प्लान, क्या नई तारीख हुई तय?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Zomato Results के बाद BUY की सलाह, कहा- 58% भागेगा शेयर, फूड डिलीवरी बना असली गेमचेंजर
3 महीने में 100% से ज्यादा रिटर्न, इस डिफेंस स्टॉक ने किया कमाल; मजबूत है फाइनेंशियल्स
तिमाही नतीजों से पहले इस फार्मा स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर, 5 मई है खास दिन!
