3 महीने में 100% से ज्यादा रिटर्न, इस डिफेंस स्टॉक ने किया कमाल; मजबूत है फाइनेंशियल्स
MTAR Technologies ने 2026 में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का शेयर सिर्फ 3 महीनों में 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है और यह चुनिंदा मल्टीबैगर स्टॉक में शामिल हो गया है. डिफेंस सेक्टर के साथ कंपनी की मौजूदगी क्लीन एनर्जी और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई चेन में भी है, जिससे ग्रोथ एक्सपेक्टेशन बढ़ी हैं. ब्लूम एनर्जी और ओरेकल पार्टनरशिप से बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना जताई जा रही है.
MTAR Technologies Share: जब 2026 में शेयर बाजार का बड़ा हिस्सा वैश्विक अनिश्चितता, फॉरेन आउटफ्लोज और कमजोरी से जूझ रहा है, तब एक स्मॉलकैप स्टॉक ने निवेशकों को चौंका दिया है. MTAR Technologies ने सिर्फ 3 महीनों में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है. जहां लार्जकैप और मिडकैप शेयर खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, वहीं MTAR Technologies इस साल के चुनिंदा मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल हो गया है. कंपनी की तेजी के पीछे डिफेंस के साथ क्लीन एनर्जी और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मजबूत संभावनाएं बताई जा रही हैं.
3 महीने में 100 फीसदी की रैली
MTAR Technologies का शेयर पिछले 3 महीनों में अब तक 103.66 फीसदी चढ़ चुका है. स्टॉक अब 5,549 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है. यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब बाजार के कई सेक्टर दबाव में रहे हैं. स्मॉलकैप सेगमेंट में भी इस साल ज्यादा मल्टीबैगर कहानियां देखने को नहीं मिलीं, इसलिए MTAR Technologies की तेजी ने निवेशकों का खास ध्यान खींचा है.
डिफेंस से आगे बढ़ी कंपनी की पहचान
पहले MTAR Technologies को ज्यादातर निवेशक डिफेंस सप्लायर के तौर पर जानते थे. लेकिन अब कंपनी की पहचान इससे कहीं बड़ी होती दिख रही है. कंपनी ग्लोबल क्लीन एनर्जी और एआई डेटा सेंटर सप्लाई चेन का हिस्सा बन चुकी है. यही वजह है कि बाजार ने स्टॉक को नए नजरिए से देखना शुरू किया है.
ब्लूम एनर्जी से बड़ा मौका
कंपनी ब्लूम एनर्जी कॉर्पोरेशन को अहम सप्लाई करती है. ब्लूम एनर्जी ने हाल ही में ओरेकल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी बढ़ाई है, जिसके तहत एआई डेटा सेंटर्स के लिए 2.8 गीगावॉट तक पावर कैपेसिटी सपोर्ट की जाएगी. विश्लेषकों का मानना है कि इस डील से MTAR Technologies को लंबे समय में 14,000 करोड़ रुपये से 17,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त ऑर्डर मिल सकते हैं. यह कंपनी के अनुमानित सालाना रेवेन्यू से भी कहीं ज्यादा है.
क्या बनाती है कंपनी
MTAR Technologies फ्यूल सेल सिस्टम्स के लिए हॉट बॉक्स असेंबलीज जैसे अहम कंपोनेंट्स बनाती है. इनका इस्तेमाल एआई डेटा सेंटर्स को पावर देने वाले सिस्टम्स में होता है. एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कंपनी की सप्लाई चेन पोजिशनिंग को बड़ा ग्रोथ ट्रिगर माना जा रहा है.
मजबूत रहे तिमाही नतीजे
दिसंबर क्वार्टर में कंपनी ने करीब 278 करोड़ रुपये रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर लगभग 60 फीसदी ज्यादा रहा. साथ ही कंपनी ने 19 फीसदी से 21 फीसदी के मार्जिन रेंज को भी बरकरार रखा. तेज ग्रोथ के साथ मार्जिन बनाए रखना मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में आसान नहीं माना जाता.
कैसा है शेयर का हाल
बुधवार को कंपनी का शेयर इंट्राडे में 5.06 फीसदी बढ़कर 5,564.70 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 9.03 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, पिछले एक महीने में 55.89 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: Reliance Jio IPO खुलने में होगी देरी! जानें क्यों टला 37,500 करोड़ रुपये का प्लान, क्या नई तारीख हुई तय?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: बुधवार को बाजार में लौटी रौनक, Sensex 1000 अंक तक चढ़ा, लेकिन फिर इन वजहों से थमी रफ्तार
Zomato Results के बाद BUY की सलाह, कहा- 58% भागेगा शेयर, फूड डिलीवरी बना असली गेमचेंजर
तिमाही नतीजों से पहले इस फार्मा स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर, 5 मई है खास दिन!
