अब दूध बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, FSSAI ने दिखाई सख्ती; जानें वजह
दूध में मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए FSSAI ने बिना लाइसेंस दूध बेचने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है. अब सभी गैर-सहकारी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. राज्यों को विशेष अभियान चलाने और नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दूध की गुणवत्ता और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षित रहे.
Dairy Licensing India: देशभर में दूध और डेयरी उत्पादों में बढ़ती मिलावट को देखते हुए Food Safety and Standards Authority of India यानी FSSAI ने बड़ा कदम उठाया है. अब दूध बेचने और उत्पादन करने वालों के लिए नियम और सख्त कर दिए गए हैं, ताकि लोगों तक शुद्ध और सुरक्षित दूध पहुंच सके.
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था काम, अब नहीं चलेगा
FSSAI के अनुसार, यह सामने आया है कि कुछ दूध उत्पादक (जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य नहीं हैं) और दूध विक्रेता बिना पंजीकरण या लाइसेंस के ही खाद्य कारोबार चला रहे हैं. ऐसे सभी लोगों को अब अपने काम शुरू करने या जारी रखने से पहले अनिवार्य रूप से FSSAI में रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
किन लोगों पर लागू होगा नियम?
यह नियम खास तौर पर उन दूध उत्पादकों पर लागू होगा जो किसी डेयरी सहकारी समिति के सदस्य नहीं हैं या अपना पूरा दूध समिति को नहीं बेचते. इसके अलावा सभी दूध विक्रेताओं को भी FSSAI से रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस लेना जरूरी होगा.
मिलावट के मामलों के बाद बढ़ी सख्ती
हाल ही में देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूध में मिलावट के संदिग्ध मामले सामने आए हैं. इसी को देखते हुए अब केंद्र और राज्यों की एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि हर दूध उत्पादक और विक्रेता के पास वैध रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस हो. अगर कोई भी दूध उत्पादक या विक्रेता इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
राज्यों को खास अभियान चलाने के निर्देश
इसके अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष रजिस्ट्रेशन अभियान चलाने को कहा गया है, ताकि कोई भी दूध उत्पादक या विक्रेता बिना लाइसेंस के काम न करे.
इसे भी पढ़ें- UAE के OPEC छोड़ते ही कीमतों में गिरावट, MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दबाव, जानें कितना हुआ दाम
Latest Stories
अब बाइक चलाते वक्त नहीं सताएगी गर्मी! 40 डिग्री में भी ठंडक देगा ये खास कूलिंग वेस्ट; जानें कैसे करेगा काम
5 Star AC और 3 Star AC में क्या खरीदना है फायदे का सौदा, कहां होगी ज्यादा बचत? ऐसे बनाएं शॉपिंग प्लान
IRCTC ने लॉन्च किया इंटरनेशनल टूर, भारत से लग्जरी ट्रेन में इस देश जाने का मिलेगा मौका
