अब बाइक चलाते वक्त नहीं सताएगी गर्मी! 40 डिग्री में भी ठंडक देगा ये खास कूलिंग वेस्ट; जानें कैसे करेगा काम
Zomato ने भीषण गर्मी से राहत देने के लिए 14 शहरों में 2,500 से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स पर कूलिंग वेस्ट का ट्रायल शुरू किया है. ये PVA आधारित वेस्ट 40 डिग्री से ज्यादा तापमान में करीब 4 घंटे तक ठंडक देते हैं. हल्के डिजाइन वाले ये वेस्ट गर्मी में काम करने वालों के लिए बड़ा सहारा बन सकते हैं.
Zomato Cooling Vest: देशभर में बढ़ती गर्मी ने आम लोगों के साथ-साथ कामकाजी वर्ग के लिए भी हालात कठिन कर दिए हैं. खासकर डिलीवरी पार्टनर्स, जो 40 से 45 डिग्री सेल्सियस की तपती गर्मी में भी सड़कों पर काम करते हैं और सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में अब Zomato ने एक नई पहल शुरू की है, जो इन फ्रंटलाइन वर्कर्स को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
क्या है नई पहल?
Zomato ने इस गर्मी में 14 से ज्यादा शहरों में 2,500 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स के लिए कूलिंग वेस्ट का ट्रायल शुरू किया है. ये वेस्ट खासतौर पर अत्यधिक गर्मी में काम करने वाले लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं, ताकि उनके शरीर का तापमान कंट्रोल रहे और वे हीट स्ट्रेस से बच सकें.
क्या होते हैं कूलिंग वेस्ट?
कूलिंग वेस्ट एक तरह के पहनने वाले जैकेट होते हैं, जो गर्म माहौल में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. ये मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं, इवैपोरेटिव कूलिंग वेस्ट, फेज चेंज वेस्ट और आइस या जेल बेस्ड वेस्ट. इनका इस्तेमाल आमतौर पर एथलीट्स, निर्माण श्रमिकों, फायरफाइटर्स और उन लोगों द्वारा किया जाता है जो लंबे समय तक गर्मी में काम करते हैं.
कैसे काम करते हैं ये वेस्ट?
Zomato द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वेस्ट PVA आधारित इवैपोरेटिव कूलिंग तकनीक पर काम करते हैं. ये वेस्ट 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में भी प्रभावी रहते हैं और करीब 4 घंटे तक ठंडक देने में सक्षम हैं. ये वेस्ट हल्के, एंटी-माइक्रोबियल और सांस लेने योग्य (breathable) डिजाइन के साथ आते हैं, जिससे डिलीवरी पार्टनर्स को आराम महसूस हो सके. इन्हें इस तरह बनाया गया है कि ये कम से कम दो गर्मियों तक इस्तेमाल किए जा सकें.
क्यों जरूरी है यह पहल?
तेजी से बढ़ते तापमान का असर समाज के हर वर्ग पर पड़ रहा है, लेकिन डिलीवरी एजेंट्स जैसे लोग, जिन्हें हर परिस्थिति में काम करना पड़ता है, उनके लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऐसे में यह पहल न सिर्फ उनकी सेहत की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि काम के दौरान उनकी उत्पादकता और सुरक्षा को भी बढ़ा सकती है.
इसे भी पढ़ें- 5 Star AC और 3 Star AC में क्या खरीदना है फायदे का सौदा, कहां होगी ज्यादा बचत? ऐसे बनाएं शॉपिंग प्लान
Latest Stories
मानसून में AC का कौन सा मोड है बेस्ट? Cool Mode पर चलाना पड़ सकता है भारी; जानें Dry Mode के 7 फायदे
सेकेंडो में चीजें जोड़ने वाला Fevi Kwik अपनी ही बोतल में क्यों नहीं चिपकता? द्वितीय विश्व युद्ध से है कनेक्शन, जानें वजह
स्मार्ट प्लग या स्मार्ट स्विच? एक गलत फैसला बढ़ा सकता है खर्च, जानिए आपके घर के लिए कौन है बेस्ट
