3 महीने से तहलका मचा रहा ये शेयर! आज फिर लगा अपर सर्किट, मुकुल अग्रवाल ने भी लगाया है पैसा
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दी है, जो सितंबर 2025 में 2 प्रतिशत थी. यानी उन्होंने अपनी हिस्सेदारी में 5.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. पिछले 3 महीनों में इसमें 69 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
Mukul Agarwal Stocks : सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के बीच भी Zelio E-Mobility के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 635.35 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी की वजह दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी बढ़ना और कंपनी की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करना रहा. पिछले 3 महीनों में इसमें 69 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
मुकुल अग्रवाल ने बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दी है, जो सितंबर 2025 में 2 प्रतिशत थी. यानी उन्होंने अपनी हिस्सेदारी में 5.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.
फिलहाल उनके पास कंपनी के 15.33 लाख शेयर हैं. शेयर में एक दिन में 30.25 रुपये की तेजी से उनकी हिस्सेदारी का बाजार मूल्य करीब 4.64 करोड़ रुपये बढ़ गया. वहीं, प्रमोटरों की हिस्सेदारी 72.77 प्रतिशत पर स्थिर रही.
कोयंबटूर में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू
कंपनी ने 13 जुलाई 2026 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में करीब 39,000 वर्ग फुट क्षेत्र में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है. इस प्लांट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की असेंबली, स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स और अन्य संबंधित काम किए जाएंगे. यह यूनिट मुख्य रूप से तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण महाराष्ट्र के बाजारों की मांग पूरी करेगी.
उत्पादन क्षमता में 33 प्रतिशत बढ़ोतरी
नई यूनिट का सालाना उत्पादन और असेंबली क्षमता 60,000 यूनिट है. शुरुआती चरण में यहां हर साल 24,000 से 30,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तैयार किए जाएंगे. इस विस्तार के बाद कंपनी की कुल सालाना उत्पादन क्षमता 1.80 लाख यूनिट से बढ़कर 2.40 लाख यूनिट हो जाएगी, यानी करीब 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. कंपनी इस प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी, जिसे आंतरिक संसाधनों से पूरा किया जाएगा. इस विस्तार का उद्देश्य उत्पादन बढ़ाना, सप्लाई चेन मजबूत करना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और परिचालन क्षमता बेहतर बनाना है.
कंपनी का कारोबार
Zelio E-Mobility की स्थापना 2021 में हरियाणा में हुई थी. कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाती है. इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु में हैं. कंपनी का देशभर के 25 से अधिक राज्यों में 400 से ज्यादा डीलरों का नेटवर्क है और यह लगातार अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार का विस्तार कर रही है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch : HCLTech, DMart, HDFC Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे सेशन में निफ्टी-सेंसेक्स फ्लैट बंद, आईटी और बैंकिंग शेयर चमके
चीन-कोरिया-ताइवान से विदेशी निवेशकों ने बनाई दूरी, सिर्फ 1 महीने में निकाले 46 अरब डॉलर; जानें वजह
₹51 से ₹767 पर पहुंचा ये रेलवे स्टॉक, 1301% तक दिया रिटर्न, 118 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा मुनाफा; रखें नजर
