TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

भाव 30 रुपये से भी कम, कंपनी ने 1 साल में दिया 250 फीसदी से अधिक का रिटर्न; निवेशकों की बल्ले-बल्ले

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बीते एक साल में निवेशकों को 256 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर मल्टीबैगर स्टॉक का दर्जा हासिल कर लिया है. कंपनी के शेयर बीएसई SME प्लेटफॉर्म पर 25 अप्रैल को 27.89 रुपये पर बंद हुए. जानें इसके बारे में.

शेयर का दमदार रिटर्न Image Credit: @Tv9

Multibagger Stock Sudarshan Pharma: सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) के शेयरों ने बीते एक साल में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को 250 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. कंपनी के इस शेयर को अब मल्टीबैगर कैटेगरी में गिना जा रहा है क्योंकि इसने कम समय में निवेशकों की पूंजी को कई गुना बढ़ा दिया. BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कंपनी के शेयर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस यानी 25 अप्रैल को 27.89 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुआ है.

एक दिन के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा जिसके बाद उनमें 1.98 फीसदी की बढ़त आई. हालांकि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट भी लगता हुआ दिखा.

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे

कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे में बताया कि मार्च क्वार्टर के दौरान नेट प्रॉफिट 10.03 करोड़ रुपये रहा है. साल दर साल के आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 52 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. साल भर पहले समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.64 करोड़ रुपये रहा था. मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 27.60 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार में कपंनी के रेवेन्यू में 18.80 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले साल के नवंबर महीने में कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था. इससे पहले, 2023 में कंपनी ने अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 0.30 रुपये का डिविडेंड भी दिया था.

क्या है शेयरों का हाल

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयरों में शुक्रवार को अपर सर्किट लगता हुआ दिखा जिसके बाद कंपनी के शेयर बीएसई पर 28.80 कारोबार करते हुए बंद हुए. हालांकि कंपनी के ग्राफ को अगर पुराने समय अवधि में देखें तो उसमें नेगेटिव रिटर्न दिखता है. पिछले 3 महीनों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 35.59 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. वहीं 6 महीने में 21.25 फीसदी का  नेगेटिव रिटर्न. लेकिन पिछले 1 साल के दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों को 256.46 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. यानी इस दौरान निवेशकों को प्रति शेयर 20 रुपये का मुनाफा हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई स्तर 53.50 रुपये था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.