इस मल्टीबैगर स्टॉक का कमाल! शेयरों में आई तूफानी तेजी, विजय केडिया को हुआ 18 करोड़+ का फायदा
कंपनी मैनेजमेंट के मुताबिक, यह साझेदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में तेजी लाने और ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने की दिशा में बड़ा कदम है. इस स्टॉक में तेजी के चलते दिग्गज निवेशक विजय केडिया को एक ही दिन में करीब 18.68 करोड़ रुपये का फायदा हुआ, जिससे यह शेयर चर्चा में आ गया.

Vijay Kedia Stock : शुक्रवार को बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. इस दौरान ऑटो सेक्टर में भी दबाव दिखा और Nifty Auto इंडेक्स करीब 0.50 प्रतिशत नीचे रहा. हालांकि, इस गिरावट के बीच कुछ शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. इसी कड़ी में Atul Auto का शेयर करीब 8.01 प्रतिशत उछलकर 511.50 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी के चलते दिग्गज निवेशक विजय केडिया को एक ही दिन में करीब 18.68 करोड़ रुपये का फायदा हुआ, जिससे यह शेयर चर्चा में आ गया. बीते 5 साल में इसने निवेशकों को 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
रणनीतिक पार्टनरशिप से आई तेजी
Atul Auto ने Exponent Energy के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है. इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर तेजी से चार्ज होने वाले इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन विकसित करेंगी. कंपनियों ने अगले तीन साल में 15,000 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन बाजार में उतारने का लक्ष्य रखा है, जो इस सेगमेंट में बड़े विस्तार का संकेत देता है.
टेक्नोलॉजी बनी गेम चेंजर
Exponent Energy की खास तकनीक की मदद से ये वाहन सिर्फ 15 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकते हैं. इसके साथ ही 2 लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी दी जा रही है. इससे ग्राहकों को ज्यादा वाहन उपलब्धता, कम डाउनटाइम और कम ऑपरेटिंग लागत का फायदा मिलेगा, जो कमर्शियल सेगमेंट के लिए बड़ा प्लस है.
फाइनेंसिंग से बढ़ेगी डिमांड
इस प्रोजेक्ट को Exponent One प्लेटफॉर्म से सपोर्ट मिलेगा, जो फाइनेंसिंग, इंश्योरेंस और बायबैक जैसे विकल्प देगा. इससे ग्राहकों के लिए ईवी खरीदना आसान होगा और तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी.
मैनेजमेंट का क्या कहना है?
कंपनी मैनेजमेंट के मुताबिक, यह साझेदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में तेजी लाने और ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने की दिशा में बड़ा कदम है.
कंपनी का प्रोफाइल
Atul Auto तीन पहिया वाहनों की एक प्रमुख कंपनी है, जो देश के 25 राज्यों में मौजूद है और 20 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है. कंपनी के 300 से ज्यादा सेल्स और सर्विस नेटवर्क हैं और सड़क पर 10 लाख से ज्यादा वाहन चल रहे हैं. FY25 में कंपनी का टर्नओवर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है. वहीं, विजय केडिया के पास कंपनी में करीब 18.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
इसे भी पढ़ें- Wipro बायबैक में मौका या भ्रम? छोटे निवेशकों के लिए कितना फायदा, जानें पूरा गणित
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.