बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 24000 के नीचे आया, बुरी तरह पिटे IT स्टॉक्स

सेक्टोरल फ्रंट पर आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा, जिसमें Infosys का असर दिखा. इसके अलावा फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर भी कमजोर रहे. वहीं, Real Estate sector यानी रियल्टी सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया और आउटपरफॉर्मर रहा.

Nifty Sensex Image Credit: TV9

Stock Market Opening Bell : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में जारी बाधा के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में हुई. निफ्टी करीब 185 अंक गिरकर 23,990 पर ट्रेड करता दिखा, जबकि सेंसेक्स 702 अंक की कमजोरी के साथ 76,991 पर रहा. बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला. Nifty Midcap 100 करीब 0.16 फीसदी और Nifty Smallcap 100 0.26 फीसदी तक चढ़े.

सेक्टोरल हाल

सेक्टोरल फ्रंट पर आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा, जिसमें Infosys का असर दिखा. इसके अलावा फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर भी कमजोर रहे. वहीं, Real Estate sector यानी रियल्टी सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया और आउटपरफॉर्मर रहा.

ग्लोबल फैक्टर्स का असर

लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने की खबर से बाजार को कुछ राहत जरूर मिली. यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया गया. हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट में जारी बाधा के चलते कच्चे तेल की सप्लाई पर असर बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है और अप्रैल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट करीब 107 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है.

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करेंगी, जिनमें Adani Green Energy, Can Fin Homes, Chennai Petroleum Corporation, DCB Bank, Hindustan Zinc, IndusInd Bank, Lodha Developers, L&T Finance, Mahindra & Mahindra Financial Services, Reliance Industries, Shriram Finance, Tanla Platforms और Zensar Technologies शामिल हैं.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 72 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 190 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 71 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.75 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 740 अंकों से ज्यादा की तेजी रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.38 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

23 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ, जहां निफ्टी 24,200 के नीचे फिसल गया. सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09 फीसदी टूटकर 77,664 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 205.05 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 24,173.05 के स्तर पर क्लोज हुआ. मार्केट ब्रेड्थ कमजोर रही, जहां करीब 1688 शेयरों में तेजी, 2409 शेयरों में गिरावट और 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी के टॉप लूजर्स में Trent Limited, Mahindra & Mahindra, Shriram Finance, SBI Life Insurance और Tech Mahindra शामिल रहे. वहीं, गेनर्स की सूची में Dr. Reddy’s Laboratories, Cipla, Jio Financial Services, Adani Enterprises और Apollo Hospitals जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें- Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.