डिफेंस दिग्गज BEL की सौगात! 46वीं बार बांटेगी डिविडेंड, हर शेयर पर होगा ₹1.95 का फायदा
डिफेंस सेक्टर की प्रमुख सरकारी कंपनी BEL ने निवेशकों को एक बार फिर डिविडेंड की सौगात दी है. मजबूत तिमाही नतीजों और स्थिर प्रदर्शन के दम पर कंपनी ने अपनी ग्रोथ स्टोरी को बरकरार रखा है. शेयर ने लंबी अवधि में शानदार रिटर्न देकर निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है और डिविडेंड घोषणा ने इस भरोसे को और बल दिया है.
Dividend: दिग्गज सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Electronics Ltd यानी BEL ने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी लगातार 46वीं बार निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देगी. कंपनी ने इस सिलसिले में शुक्रवार, 27 सितंबर को बोर्ड मीटिंग भी की.
कंपनी ने ₹1.95 प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है. यानी यह ₹1 फेस वैल्यू वाला शेयर 195 प्रतिशत के बराबर होगा. कंपनी के मुताबिक डिविडेंड की राशि घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर निवेशकों को दे दी जाएगी.
तिमाही नतीजे रहे दमदार
तिमाही नतीजों की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.7 प्रतिशत बढ़कर ₹7,122 करोड़ हो गया. EBITDA 28 प्रतिशत बढ़कर ₹2,117 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 28.7 प्रतिशत से बढ़कर 29.7 प्रतिशत हो गया. मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन ने कंपनी की ग्रोथ स्टोरी को और मजबूत किया है.
शेयर का रिटर्न
Bharat Electronics लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ ₹444 पर बंद हुए. हालांकि पिछले एक साल में यह स्टॉक करीब 77 प्रतिशत उछल चुका है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है. इतना ही नहीं 3 साल में इसके शेयर ने 366 फीसदी और 5 साल में 862 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: रडार पर रखें ये 2 सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, 5 साल में दिया 6000% तक रिटर्न, फंडामेंटल भी मजबूत
कंपनी क्या करती है?
डिफेंस मंत्रालय के तहत नवरत्न पीएसयू कंपनी BEL एडवांस इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और सिस्टम्स के डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. कंपनी भारतीय सशस्त्र बलों समेत कई रणनीतिक क्षेत्रों को सेवाएं देती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
