TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Nifty में ब्रेकआउट! नया ऑल-टाइम हाई बनाने की तैयारी में बाजार, अंशुल जैन ने कहा- इन शेयरों पर होगा असर

पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार में कुछ दिलचस्प तकनीकी पैटर्न उभर कर सामने आए हैं. इंडेक्स और चुनिंदा स्टॉक्स ब्रेकआउट के संकेत दे रहे हैं, जिससे आने वाले हफ्तों में तेजी की संभावनाएं दिख रही हैं. जानिए किन स्तरों पर नज़र रखें और किस रणनीति से निवेश करना फायदेमंद हो सकता है.

निफ्टी में नए रिकॉर्ड की ओर रफ्तार Image Credit: FreePik

पिछले छह हफ्तों से 25,234 से 24,600 के बीच सीमित दायरे में चल रहा निफ्टी अब इस दायरे से बाहर निकल चुका है. साप्ताहिक चार्ट पर बने इस फ्लैग पैटर्न का ब्रेकआउट साफ तौर पर दिखाता है कि बाजार में नई ताकत आई है. अब तुरंत अगला रेजिस्टेंस 25,847 के स्तर पर है- यह एक लॉन्गटर्म टारगेट भी हो सकता है, जहां कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है. अगर निफ्टी इस स्तर से ऊपर टिकता है, तो एक नया ऑल-टाइम हाई देखने को मिल सकता है.

अभी निफ्टी ने अपने डेली मोमेंटम मूविंग एवरेज से उठान लिया है, जो दर्शाता है कि यह तेजी की शुरुआत है. अब 25,234 एक मजबूत सपोर्ट बन गया है, जो ‘चेंज इन पोलरिटी’ प्रिंसिपल के तहत नई टेक्निकल बेसलाइन तय करता है.

  • सपोर्ट : 25,525 – 25,234
  • रेजिस्टेंस : 25,847 – 26,050
  • रणनीति : 25,525 के पास गिरावट में खरीदारी करें, 25,450 के नीचे स्टॉप लॉस रखें, टारगेट 25,847

बैंक निफ्टी बना नया रिकॉर्ड, तेजी का सिलसिला जारी रहने के संकेत

बैंक निफ्टी इस हफ्ते एक नए ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ है. पिछले हफ्ते की गिरावट को उलटते हुए यह शानदार तेजी दर्शाता है. हफ्ते के आखिर में आई जोरदार तेजी ने 57,049 के ऊपर शॉर्ट पोजीशन को ट्रैप किया, जिससे आगे की रैली को और बल मिला.

यह ब्रेकआउट 8-सप्ताहिक EMA के ऊपर हुआ है, जो तकनीकी तौर पर बड़ा ट्रेंड शुरू करने का संकेत देता है. इस सेटअप को देखते हुए अगले सप्ताह में ऊपरी स्तरों की संभावनाएं मजबूत हैं. अब 57,049 एक महत्वपूर्ण सपोर्ट बन गया है और गिरावट में खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है.

  • सपोर्ट : 57,049 – 56,850
  • रेजिस्टेंस : 57,850 – 58,500
  • रणनीति : 57,049 के पास गिरावट में खरीदें, 56,800 के नीचे स्टॉप लॉस रखें, लक्ष्य 57,850

LT Foods

LT Foods ने जून की शुरुआत में 450 रुपये पर 176 दिन पुराने कप-एंड-हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया था. इसके बाद आई गिरावट ने शेयर को 400 रुपये के नीचे पहुंचा दिया, जिससे कमजोर निवेशक बाहर हो गए. लेकिन अब स्टॉक ने ब्रेकआउट जोन को दोबारा हासिल कर लिया है और एक नया तेजी का संकेत दिया है.

टेक्निकल चार्ट्स पर ऑस्सीलेटर फिर से ऊपर की ओर मुड़ रहे हैं, जो अगली तेजी का संकेत देते हैं.

  • रणनीति : खरीदें
  • CMP : ₹483
  • स्टॉप लॉस : ₹460
  • लक्ष्य : ₹555

GoDigit

GoDigit ने 360 रुपये पर 135 दिन के राउंडिंग बेस से ब्रेकआउट दिया है. इसके साथ ही ब्रेकआउट से ठीक पहले चार इनसाइड बार्स का कंसॉलिडेशन एक सशक्त फॉलो-थ्रू का संकेत है. सपोर्ट 330 रुपये पर है. वॉल्यूम और मोमेंटम इंडिकेटर सकारात्मक हैं, जो यह दर्शाते हैं कि अगली तेजी के लिए मंच तैयार है.

  • रणनीति : खरीदें
  • CMP : ₹360
  • स्टॉप लॉस : ₹330
  • लक्ष्य : ₹450

CNX Auto

CNX Auto इंडेक्स एक बड़े ब्रेकआउट की दहलीज पर है, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख भूमिका निभा रही है. M&M का स्टॉक 185 दिन पुराने इनवर्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न में है और 3,250 रुपये से ऊपर निकलना एक मजबूत रैली की शुरुआत हो सकती है.

वॉल्यूम सपोर्टिव है और मोमेंटम इंडिकेटर पॉजिटिव टर्न ले रहे हैं. सेक्टर में व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है.

  • रणनीति : खरीदें
  • CMP : ₹3,200
  • स्टॉप लॉस : ₹3,100
  • लक्ष्य : ₹3,500

नोट: इस लेख के लेखक ‘लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स’ के रिसर्च हेड अंशुल जैन हैं, और इसमें व्यक्त किए गए विचार उनके निजी हैं; Money9Live किसी भी रूप में इस विचार या सलाह के लिए जिम्मेदार नहीं है. पाठकों से अनुरोध है कि वे अपने विवेक का प्रयोग करें.