Nifty Outlook 27 March: लगातार दूसरे दिन बनी बड़ी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति? जानें एक्सपर्ट की राय

निफ्टी ने 23,000 के ऊपर टिककर शॉर्ट कवरिंग का संकेत दिया है, जिससे बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है. अब 23,000–23,100 का जोन अहम सपोर्ट बन गया है. अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो 23,600–23,800 तक उछाल आ सकता है. लेकिन अगर 23,000 के नीचे फिसलता है, तो फिर 22,700–22,500 की तरफ दबाव बन सकता है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार में 25 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़कर 75,273.45 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 394 अंक उछलकर 23,306.45 के स्तर पर पहुंच गया. रामनवमी की वजह से बाजार 26 मार्च को बंद रहेगा. इस नाते बाजार अब 27 मार्च को खुलेगा. ऐसे में सवाल है कि क्या निफ्टी में तीसरे दिन भी तेजी जारी रहेगी और 27 मार्च के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए.

 निफ्टी ने बनाई बुलिश कैंडल

बजाज ब्रोकिंग के मुताबिक, निफ्टी ने बुलिश कैंडल बनाई है, जिसमें हाई और लो दोनों ऊपर की तरफ रहे हैं, जो बताता है कि गिरावट के बाद रिकवरी का ट्रेंड जारी है. हालांकि, ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. आने वाले सत्रों में निफ्टी 22,450 से 23,850 के रेंज में रह सकता है. अगर इंडेक्स 23,465 के ऊपर निकलता है तो तेजी बढ़कर 23,800 तक जा सकती है. वहीं 22,471 के नीचे फिसलने पर 22,100 और 21,800 तक गिरावट आ सकती है.

ये लेवल टूटा तो निफ्टी जाएगा 23600-23800

SBI Securities के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव हेड सुदीप शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,400–23,450 का जोन अहम रेजिस्टेंस है. अगर इसके ऊपर मजबूती से टिकता है तो इंडेक्स 23,600 और फिर 23,800 तक जा सकता है. वहीं, नीचे की तरफ 23,150–23,100 का जोन मजबूत सपोर्ट के तौर पर काम करेगा.

निफ्टी ने दिया शॉर्ट कवरिंग का संकेत

SAMCO Securities के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा के मुताबिक, निफ्टी ने 23,000 के ऊपर टिककर शॉर्ट कवरिंग का संकेत दिया है, जिससे बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है. अब 23,000–23,100 का जोन अहम सपोर्ट बन गया है. अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो 23,600–23,800 तक उछाल आ सकता है. लेकिन अगर 23,000 के नीचे फिसलता है, तो फिर 22,700–22,500 की तरफ दबाव बन सकता है. डेरिवेटिव डेटा भी पॉजिटिव इशारा दे रहा है, जहां 23,000 पर मजबूत पुट राइटिंग दिख रही है, जबकि 23,500–24,000 पर कॉल राइटिंग बाजार की तेजी को सीमित कर सकती है.

लगातार दूसरे दिन मजबूत बुलिश कैंडल

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, नागराज शेट्टी के अनुसार निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेज उछाल आया है और चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल बनी है. यह संकेत देता है कि 22,500 के आसपास बॉटम बन चुका है. फिलहाल 23,400–23,600 का जोन बड़ी रुकावट बना हुआ है. अगर निफ्टी इसे पार कर लेता है तो अगला लक्ष्य 23,850 हो सकता है. वहीं किसी भी गिरावट में 23,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा.

इसे भी पढ़ें- इस सेमीकंडक्टर स्टॉक में बंपर रैली, Make in India का मिलेगा सपोर्ट! FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.