चीन भी नहीं बिगाड़ पा रहा इन 2 भारतीय कंपनियों का खेल, फार्मा सप्लाई चेन में बना रखा है दबदबा; मजबूत है बैलेंस शीट
भारत के फार्मा सप्लाई चेन और स्पेशियलिटी केमिकल्स सेक्टर में Nitta Gelatin India और Narmada Gelatines ने मजबूत स्थिति बनाई है. रेगुलेटरी अप्रूवल, क्वालिटी सर्टिफिकेशन और हाई एंट्री बैरियर के कारण इन कंपनियों पर चाइना डंपिंग का असर सीमित माना जाता है. दोनों कंपनियों की बैलेंस शीट मजबूत है, कर्ज बेहद कम है और ROCE इंडस्ट्री औसत से बेहतर है.
High ROCE Stocks: भारत के स्पेशियलिटी केमिकल्स और फार्मा सप्लाई चेन सेक्टर में चीन की सस्ती सप्लाई लंबे समय से घरेलू कंपनियों के लिए चुनौती बनी हुई है. फ्लोरोकेमिकल्स और एग्रोकेमिकल्स जैसे कई सेगमेंट में चीनी कंपनियों की डंपिंग की वजह से भारतीय कंपनियों के मार्जिन और ऑर्डर बुक पर दबाव देखा गया है. हालांकि जिलेटिन मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार इससे अलग है. इस सेगमेंट में रेगुलेटरी अप्रूवल, क्वालिटी सर्टिफिकेशन और सीमित रॉ मैटेरियल अवेलेबिलिटी जैसी वजहों से नई कंपनियों के लिए एंट्री आसान नहीं है. यही कारण है कि भारत की Nitta Gelatin India और Narmada Gelatines जैसी कंपनियां इस क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं.
Nitta Gelatin India की मजबूत पकड़
1975 में स्थापित Nitta Gelatin India देश की सबसे बड़ी जिलेटिन, ओसिन और कोलेजन पेप्टाइड निर्माता कंपनी है. कंपनी फार्मा और फूड इंडस्ट्री के लिए जिलेटिन के अलावा पोल्ट्री फीड के लिए डाई-कैल्शियम फॉस्फेट और वेलनैक्स ब्रांड के तहत कंज्यूमर कोलेजन प्रोडक्ट्स भी बनाती है. कंपनी में केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और जापान की निट्टा जिलेटिन इंक की संयुक्त हिस्सेदारी करीब 75 फीसदी है.
प्रॉफिट में सुधार
पिछले पांच वर्षों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ सीमित रही है, लेकिन प्रॉफिटेबिलिटी में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है. वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की सेल्स 396 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 588 करोड़ रुपये हो गई. इस दौरान सेल्स की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) लगभग 8 फीसदी रही. दूसरी ओर नेट प्रॉफिट 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 97 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी करीब 41 फीसदी की CAGR दर्ज की गई. ईबीआईटीडीए (EBITDA) भी 45 करोड़ रुपये से बढ़कर 136 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन 11 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी हो गई.
शेयर में तेजी
कंपनी की वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी हुई है. वित्त वर्ष 2025-26 में इसका ROCE करीब 27 फीसदी रहा, जो इंडस्ट्री मीडियन 14 फीसदी से लगभग दोगुना है. बॉरोइंग घटकर केवल 4 करोड़ रुपये रह गई है, जिससे कंपनी लगभग डेट फ्री हो गई है. अगर शेयर की बात करें, तो गुरुवार को कंपनी का शेयर 1 फीसदी बढ़कर 1,719 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक सप्ताह में इसमें करीब 7 फीसदी की तेजी आई है.
Narmada Gelatines भी तेजी से मजबूत हुई
1969 में स्थापित Narmada Gelatines मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित अपने एकमात्र प्लांट से जिलेटिन और ओसिन का उत्पादन करती है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 286 करोड़ रुपये है और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 फीसदी है. पिछले पांच वर्षों में कंपनी की सेल्स 135 करोड़ रुपये से बढ़कर 215 करोड़ रुपये तक पहुंची है. वहीं नेट प्रॉफिट 8 करोड़ रुपये से बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया. ईबीआईटीडीए (EBITDA) में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन 6 फीसदी से बढ़कर 19 फीसदी हो गई, जिससे प्रॉफिटेबिलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिला है.
कैसा है शेयर का हाल
Narmada Gelatines की बैलेंस शीट भी मजबूत मानी जाती है. कंपनी पर केवल 8 करोड़ रुपये का बॉरोइंग है और ROCE करीब 28 फीसदी है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पास लगभग 41 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो भी है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड 2.2 फीसदी है, जो इंडस्ट्री एवरेज से काफी अधिक है. अगर शेयर की बात करें, तो गुरुवार को कंपनी का शेयर 2.16 फीसदी गिरकर 473 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि पिछले एक सप्ताह में इसमें केवल 0.32 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: भारत की ये 3 कंपनियां ग्लोबल मार्केट में बजा रहीं डंका, दुनिया के दिग्गजों को दे रहीं टक्कर; निवेशक रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹70,000 करोड़ की सबमरीन डील, इन 3 डिफेंस स्टॉक की बदल सकती है तस्वीर; 5 साल में 1800% फीसदी तक रिटर्न
भारत की ये 3 कंपनियां ग्लोबल मार्केट में बजा रहीं डंका, दुनिया के दिग्गजों को दे रहीं टक्कर; निवेशक रखें नजर
Dividend: अगले हफ्ते डिविडेंड की बौछार, ₹130 तक की कमाई का मौका, देखें रिकॉर्ड डेट
