कम दाम लेकिन मजबूत फंडामेंटल! इन 3 पेनी स्टॉक पर रखें नजर; इंडस्ट्री एवरेज से कम PE पर हो रहा ट्रेड
शेयर बाजार में कम कीमत वाले लेकिन मजबूत फंडामेंटल वाले पेनी स्टॉक एक बार फिर निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. NMDC, Suzlon Energy और Punjab National Bank जैसे शेयर बेहतर ग्रोथ, कम वैल्यूएशन और मजबूत बिजनेस मॉडल की वजह से चर्चा में हैं. NMDC आयरन ओर और स्टील कारोबार में विस्तार कर रही है, जबकि Suzlon Energy रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी से ग्रोथ दर्ज कर रही है.

Penny Stocks India: शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के बीच पेनी स्टॉक हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं. कम कीमत वाले इन शेयरों को लेकर अक्सर यह धारणा बन जाती है कि इनमें जोखिम ज्यादा होता है, लेकिन हर कम कीमत वाला शेयर कमजोर कंपनी का संकेत नहीं होता. कई बार कंपनियों के शेयर फेस वैल्यू, स्टॉक स्प्लिट या बड़े इक्विटी बेस की वजह से कम दाम पर ट्रेड करते हैं. ऐसे में मजबूत बिजनेस मॉडल, बेहतर कमाई, कम कर्ज और ग्रोथ संभावनाओं वाले कुछ पेनी स्टॉक निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं उन कंपनियों के बारे में, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.
NMDC पर क्यों है बाजार की नजर
इस सूची में पहला नाम NMDC का है. यह भारत की सबसे बड़ी Iron Ore उत्पादक कंपनी है और मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के तहत नवरत्न PSU के रूप में काम करती है. कंपनी छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में बड़े माइनिंग ऑपरेशंस संचालित करती है और अब स्टील कारोबार में भी विस्तार कर रही है. कंपनी का PE Ratio 11.33 है, जबकि इंडस्ट्री का एवरेज PE 11.46 के आसपास है. इससे संकेत मिलता है कि शेयर अभी तुलनात्मक रूप से कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है.
Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में बिक्री में 15.4 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 12.7 फीसदी की कंपाउंड ग्रोथ दर्ज की है. FY26 में कंपनी ने 53 मिलियन टन से ज्यादा Iron Ore प्रोडक्शन हासिल किया और 2030 तक 100 मिलियन टन क्षमता का लक्ष्य रखा है. हालांकि, Iron Ore कीमतों में उतार-चढ़ाव और माइनिंग पॉलिसी से जुड़े जोखिम निवेशकों के लिए चिंता का विषय बने रह सकते हैं. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.61 फीसदी गिरकर 88.48 रुपये पर पहुंच गया है.
Suzlon Energy में दिख रही तेज ग्रोथ
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी Suzlon Energy भी इस सूची में शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 17 देशों में 21.5 GW विंड एनर्जी कैपेसिटी स्थापित कर चुकी है. Suzlon का PE Ratio 22.3 है, जबकि इंडस्ट्री का एवरेज PE 46.33 है. कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 29.7 फीसदी की कंपाउंड सेल्स ग्रोथ दर्ज की है.
Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 42 फीसदी बढ़कर 42.28 अरब रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट बढ़कर 4,453 मिलियन रुपये हो गया. कंपनी का 6.4 GW का ऑर्डर बुक भी मजबूत मांग का संकेत दे रहा है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.64 फीसदी गिरकर 52.57 रुपये पर पहुंच गया है.
PNB की वित्तीय स्थिति में सुधार
Punjab National Bank यानी PNB को भी अंडरवैल्यूड पेनी स्टॉक की सूची में जगह मिली है. PNB भारत के सबसे पुराने और बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक्स में शामिल है. बैंक का PE Ratio 6.3 है, जबकि PSU बैकिंग सेक्टर का एवरेज PE 12.34 है.
Q4 FY26 में बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़कर 52,251 मिलियन रुपये पहुंच गया. साथ ही, बैंक ने अपने ग्रॉस NPA रेशियो को घटाकर करीब 2.95 फीसदी तक पहुंचा दिया है, जो उसकी बैलेंस शीट में सुधार का संकेत माना जा रहा है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.91 फीसदी बढ़कर 102.22 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: सोना हुआ महंगा, लेकिन टूट गया चांदी का भाव, जानें- कितने रुपये पर पहुंच गए गोल्ड-सिल्वर के दाम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.