बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 494 और निफ्टी 192 अंक टूटकर खुला; रिलायंस, इंडिगो, SBI के शेयर धड़ाम

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (12 मार्च) को गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 494 अंक और निफ्टी 192 अंक नीचे खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 915 अंक और निफ्टी 264 अंक तक गिर गया. ज्यादातर सेक्टरों के शेयर दबाव में रहे, जबकि टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक में हल्की बढ़त देखने को मिली.

बाजार में गिरावट Image Credit: Canva

Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (12 मार्च) को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स आज 76,369.65 अंक पर खुला जो पिछले कारोबारी सत्र के 76,863.71 अंक के बंद स्तर से 494.06 अंक नीचे था. बाजार खुलने के बाद गिरावट और बढ़ गई और सुबह करीब 9:16 बजे सेंसेक्स 915.72 अंक यानी 1.19% गिरकर 75,947.99 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी गिरावट के साथ 23,674.85 अंक पर खुला, जो पिछले बंद 23,866.85 अंक से 192 अंक नीचे था. शुरुआती कारोबार में दबाव बढ़ने के साथ निफ्टी 264.85 अंक यानी 1.11% टूटकर 23,602.00 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. सभी सेक्टर में बिकवाली हावी दिखी.

शेयरों का हाल

  • शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयरों में मामूली तेजी रही. टेक महिंद्रा करीब 0.08% बढ़कर 1335 रुपये और एचसीएल टेक 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 1350.80 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.
  • वहीं दूसरी ओर कई दिग्गज शेयरों में गिरावट देखने को मिली. रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 0.51% गिरकर 1383.95 रुपये, भारती एयरटेल 0.58% टूटकर 1795.60 रुपये और एचडीएफसी बैंक 0.65% की गिरावट के साथ 828.55 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
  • आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के कई शेयर भी दबाव में रहे. इन्फोसिस 0.76%, टीसीएस 0.82% और आईटीसी 0.87% तक गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए. वहीं पावरग्रिड 0.95% और एशियन पेंट्स 0.75% की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे.
  • मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा. मारुति 1.57%, एसबीआई 1.60%, कोटक बैंक 1.64% और एक्सिस बैंक 1.74% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
  • इंडिगो करीब 2.94%, लार्सन एंड टुब्रो 2.56%, आईसीआईसीआई बैंक 2.36% और एमएंडएम 2.36% तक गिरकर कारोबार करते नजर आए. इसके अलावा टाटा स्टील 1.90% और अडानी पोर्ट्स 1.78% की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे.

एशियन मार्केट का हाल

एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 848.22 अंक यानी 1.54% गिरकर 54,177.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 325.77 अंक यानी 1.26% टूटकर 25,573.00 पर पहुंच गया. इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी दबाव में नजर आया और 59.13 अंक यानी 1.05% गिरकर 5,550.82 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.

यह भी पढ़ेंबिकवाली के बीच प्रमोटर्स की खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगाया दांव, 13% से ज्यादा पहुंची होल्डिंग; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.