LPG संकट से फूड डिलीवरी कंपनियों को झटका! Eternal, Swiggy समेत ये शेयर 4% से ज्यादा टूटे, क्या हो पाएगी रिकवरी
LPG की कमी और पश्चिम एशिया तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने से Eternal, Swiggy समेत कई फूड डिलीवरी कंपनियों के शेयरों में 3–5% तक गिरावट देखी गई. गैस संकट की वजह से कई रेस्टोरेंट ने मेन्यू सीमित कर दिए या अस्थायी रूप से बंद कर दिए, जिससे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के 50–60% ऑर्डर प्रभावित होने की बात सामने आई है.
Food Delivery Companies Stocks: देश में LPG की कमी की खबर से न सिर्फ लोगों में चिंता है. बल्कि इसका असर अब शेयर बाजार तक पहुंच गया है. कमर्शियल गैस सप्लाई में आई रुकावट के कारण कई रेस्टोरेंट प्रभावित हुए हैं, जिससे पॉपुलर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स जैसे Eternal Ltd. और Swiggy Ltd. समेत कई दूसरी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई. गुरुवार, 12 मार्च को इनके शेयर करीब 4% से ज्यादा टूट गए.
इन शेयरों पर दिखा असर
Eternal Ltd. जो Zomato की पैरेंट कंपनी है, इसके शेयर भी गुरुवार को औंधे मुंह लुढ़क गए. सुबह 10:55 बजे तक शेयर 218.07 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. जबकि आज इसका इंट्रा डे लो 213.06 रुपये दर्ज किया गया. जबकि इसका पिछला बंद भाव 220.93 रुपये है. इसमें लगभग 3.56% गिरावट देखने को मिली.
- Swiggy Ltd. के शेयरों में भी गिरावट रही. इसका इंट्रा डे लो 271.10 रुपये रहा, जबकि पिछला बंद भाव 284.60 रुपये था. इसमें आज 4.74% की गिरावट दर्ज की गई.
- Jubilant FoodWorks के शेयर की वर्तमान कीमत 460 रुपये है. इसका इंट्रा डे लो 452 रुपये रहा, जबकि पिछला बंद भाव 473.25 रुपये था. ये करीब 4.49% लुढ़का.
- Westlife Foodworld Ltd के शेयर की वर्तमान कीमत 477.80 रुपये है. इसका आज का लो 461.40 रुपये दर्ज किया गया. इसका पिछला बंद भाव 477.20 रुपये था. इसके शेयर में 3.31% की गिरावट देखने को मिली.
पश्चिम एशिया तनाव से सप्लाई पर संकट
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर वैश्विक गैस सप्लाई पर पड़ा है. दुनिया की बड़ी गैस उत्पादक कंपनी कतर एनर्जी ने फोर्स मेज्योर घोषित कर दिया है. इसका असर गैस सप्लाई चेन पर पड़ा है और इसका प्रभाव कई कंपनियों तक पहुंच रहा है.
यह भी पढ़ें: एक घंटा गैस-चूल्हा जलाने पर कितने किलो खर्च होती है LPG, जानें कितने बर्नर वाला है फायदेमंद
रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा असर
देशभर में कई रेस्टोरेंट को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू सीमित कर दिए हैं, जबकि कई ने फिलहाल संचालन बंद कर दिया है. वहीं स्ट्रीट फूड बेचने वाले दुकानकारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. हालांकि सरकार की ओर से यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि घरेलू LPG सप्लाई प्रभावित न हो.
डिलीवरी ऑर्डर भी घटे
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक गिग वर्कर्स यूनियन का कहना है कि गैस संकट के कारण फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर आने वाले 50% से 60% ऑर्डर प्रभावित हुए हैं. GIPSWU ने मांग की है कि प्रभावित डिलीवरी वर्कर्स को 10,000 रुपये की राहत राशि दी जाए. इसके साथ ही तीन महीने तक ID डिएक्टिवेशन पर रोक और न्यूनतम दैनिक इंसेंटिव देने की भी मांग की गई है. विशेषज्ञों के मुताबिक अगर गैस सप्लाई जल्द सामान्य नहीं होती है तो फूड डिलीवरी सेक्टर और गिग वर्कर्स पर इसका असर और गहरा हो सकता है. इसका असर फूड डिलवरी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Reliance Industries Share: 11% गिरा स्टॉक, 3 लाख करोड़ की वेल्थ साफ, ब्रोकरेज ने बताया 2000 रुपये तक जाने का रास्ता
गिरते बाजार में भी बादशाह बनीं ये 5 कंपनियां, 17% तक चढ़े शेयर; NTPC Green से लेकर Adani Gas शामिल
सऊदी अरब से मिला बड़ा ऑर्डर, ₹1476 करोड़ है वैल्यू, गोली की तरह भागा शेयर, एक दिन में 5% से ज्यादा चढ़ा
