Opening Bell: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23500 के पार; Nifty IT में 3% से अधिक की बढ़त

Opening Bell: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई. बॉन्ड यील्ड और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से दुनिया भर के बाजारों में निवेशकों के बीच घबराहट के बावजूद, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 0.8% की बढ़त हुई.

शेयर बाजार. Image Credit: Tv9

Opening Bell: मंगलवार 15 सितंबर को शेयर बाजार ने जोरदार शरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स तेजी के साथ खुले. दुनिया भर से मिले-जुले संकेतों के बीच 15 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले.

सेंसेक्स 395.67 अंक या 0.53 फीसदी बढ़कर 75,177.43 पर और निफ्टी 107.45 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 23,505.55 पर खुला. लगभग 1610 शेयरों में बढ़त हुई, 1189 शेयरों में गिरावट आई और 284 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, TMPV और TCS शामिल थे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को, पावर ग्रिड कॉर्प, NTPC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और JSW स्टील शामिल थे.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टर के हिसाब से देखें तो Nifty IT सबसे अधिक बढ़त वाला इंडेक्स रहा, जिसमें लगभग 5 फीसदी की तेजी आई. Nifty FMCG इंडेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई.

ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स

हालांकि, ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स शुरुआती कारोबार में दबाव में रहे. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.13 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

रुपया हुआ कमजोर

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 95.84 पर आ गया.

IT शेयरों में खरीदारी

IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई, जिससे इंडेक्स 4 फीसदी से अधिक चढ़ गया.

वैल्यू बाइंग

लगातार पांच हफ्तों की गिरावट के बाद, सस्ते हुए शेयरों में ‘वैल्यू बाइंग’ (अच्छी कीमत पर खरीदारी) देखी गई. एनालिस्ट्स का कहना है कि पिछले पांच हफ्तों में निफ्टी और सेंसेक्स में लगभग 4.8% की गिरावट के बाद इन्वेस्टर्स सस्ते शेयरों की तलाश कर सकते हैं.

HDFC बैंक में जबरदस्त खरीदारी

देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर और बेंचमार्क निफ़्टी के अहम शेयर HDFC बैंक में 2.5 प्रतिशत की बढ़त हुई. बैंक ने CEO पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को भेजे हैं, जिससे शशिधर जगदीशन (जो इस साल के आखिर में रिटायर होने वाले हैं) के उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: दुकान पर UPI से 500 रुपये के पेमेंट पर क्या आपको देना होगा चार्ज? बदलने जा रहा डिजिटल पेमेंट का इकोसिस्टम