272 रुपए वाला शेयर, 450 रुपए पर हुआ लिस्ट, Orient Cables की हुई मार्केट में धमाकेदार एंट्री
Orient Cables Share Price: आज ओरिएंट केबल्स की मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई, ये शेयर इश्यू प्राइस से लगभग 65 फीसदी के प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ है. लिस्टिंग के बाद अब इस स्टॉक का क्या हाल है, चलिए जानते हैं.
Highlights
- 65 फीसदी प्रीमियम पर शेयर हुए लिस्ट.
- आईपीओ को मिला 92 गुना सब्सक्रिप्शन.
- आईपीओ फंड से कर्ज होगा कम.
Orient Cables Listing Price: ओरिएंट केबल्स इंडिया लिमिटेड के शेयर आज सोमवार (5 अक्टूबर) को 272 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग 65 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं. ये स्टॉक NSE पर 450 रुपए तो वहीं BSE पर 448.10 रुपए यानी 64.74 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. खबर लिखे जाने तक 11 बजकर 51 मिनट पर ये शेयर थोड़ा लुढ़कने के बाद NSE पर 405 रुपए तो वहीं BSE पर 403.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.
कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 4589.54 करोड़ का है और मंगलवार (29 सितंबर) को बिडिंग के आखिरी दिन ओरिएंट केबल्स इंडिया को 92.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
नए इश्यू से मिली रकम का कहां हुआ इस्तेमाल
552 करोड़ के इस IPO प्राइस बैंड का इश्यू प्राइस 258 रुपए से 272 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था. Orient Cables के आईपीओ में 320 करोड़ तक के इक्विटी शेयर का फ्रेश इश्यू और 232 करोड़ तक के शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था. नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी मशीनरी, इक्विपमेंट और अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में सिविल कामों के लिए कैपिटल खर्च के साथ-साथ कुछ उधारों के रीपेमेंट या पार्शियल प्रीपेमेंट के लिए कर सकती है.

IPO फंड का एक हिस्सा आम कॉर्पोरेट कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग इक्विपमेंट में स्पेशलाइज करती है और ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम, डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट बिल्डिंग ऑटोमेशन जैसी इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है. कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तीन बड़े सेगमेंट में बंटा हुआ है, नेटवर्किंग केबल और सॉल्यूशन, स्पेशलिटी पावर और ऑप्टिकल फाइबर केबल और सॉल्यूशन और दूसरे जुड़े हुए प्रोडक्ट.
ट्रैक करने वाली कुछ जरूरी बातें
बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, मास्टर कैपिटल सर्विसेज के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह ने कहा कि ओरिएंट केबल्स ने आज भारतीय स्टॉक मार्केट में शानदार शुरुआत की, उन्होंने कहा कि अब ट्रैक करने वाली मुख्य बातें यह होंगी कि क्या कंपनी अपनी रेवेन्यू ग्रोथ बनाए रख सकती है. प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार कर सकती है और हेल्दी वर्किंग कैपिटल और कैश फ्लो बनाए रखते हुए अपने एक्सपेंशन प्लान को पूरा कर सकती है.
लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर कंपनी के नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग इक्विपमेंट बिज़नेस को ट्रैक करना जारी रख सकते हैं, जिसे डिजिटल कनेक्टिविटी और इंफ़्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग से सपोर्ट मिल रहा है. सिर्फ आज की लिस्टिंग परफ़ॉर्मेंस पर फ़ोकस करने के बजाय, इन्वेस्टर तिमाही रेवेन्यू ग्रोथ, ऑर्डर पूरा करने, EBITDA मार्जिन, कैपेसिटी यूटिलाइज़ेशन और ऑपरेटिंग कैश फ्लो पर नजर रख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: मनी9लाइव कभी किसी शेयर, आईपीओ या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- 18.4% उछला D MART की दूसरी तिमाही का रेवेन्यू, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर
Latest Stories
₹990 से ₹1350 पहुंचा अडानी ग्रुप की इस कंपनी का शेयर, 6 महीने में 43% की तेजी; ये हैं बड़े कारण
V2 रिटेल के शेयर क्रैश, बिजनेस अपडेट के बाद 19 फीसदी की गिरावट; इतने रुपये पर आ गया स्टॉक
Opening Bell: सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 22500 के पार; बजाज फाइनेंस और ITC में 2% की बढ़त
