18.4% उछला D MART की दूसरी तिमाही का रेवेन्यू, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

Avenue Supermarts ने 2026 की दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 18.4 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हासिल की है, जो कुल 19206.18 करोड़ रुपए है, जो पिछले साल इसी अवधि के 16,218.79 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है.

डी मार्ट स्टोर्स Image Credit: DMART

Highlights

  • डी-मार्ट का रेवेन्यू 18.4 फीसदी बढ़ा.
  • स्टैंडअलोन रेवेन्यू 19206 करोड़ पहुंचा.
  • कंपनी के कुल 518 स्टोर.

रिटेल चेन D Mart का संचालन करने वाली कंपनी Avenue Supermarts का 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला स्टैंडअलोन रेवेन्यू 18.4 फीसदी रहा. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 19,206.18 करोड़ हो गया है. शनिवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने कहा कि एक साल पहले ऑपरेशन से 16,218.79 करोड़ रुपए का रेवेन्यू था.

कंपनी के कुल 518 स्टोर

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार, कंपनी ने तिमाही के आखिर में अपने अपडेट में कहा, 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही (QE) के लिए ऑपरेशन से स्टैंडअलोन रेवेन्यू 19,206.18 करोड़ रुपए रहा. 30 सितंबर तक दमानी परिवार द्वारा प्रमोटेड रिटेल चेन के कुल स्टोर की संख्या 518 थी. इसमें इसका संपदा, नवी मुंबई, महाराष्ट्र स्टोर भी शामिल है, जो अभी रिकंस्ट्रक्शन के कारण कस्टमर्स के लिए बंद है. तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, डी-मार्ट का रेवेन्यू 4.7 फीसदी बढ़ा है, जून तिमाही में इसका रेवेन्यू 18,343.49 रुपए था.

क्या है D MART?

राधाकिशन दमानी और उनके परिवार द्वारा प्रमोटेड, डी-मार्ट महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, NCR, तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान जैसे बाजारों में बेसिक होम और पर्सनल प्रोडक्ट्स बेचता है.

Avenue Supermarts Share Price

कंपनी द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद अब 5 अक्टूबर 2026 यानी सोमवार को कंपनी के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है. गुरुवार 1 अक्टूबर को एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 3813 रुपए पर बंद हुआ, 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक मार्केट बंद के बाद अब कल यानी सोमवार को कंपनी की इस घोषणा के बाद कंपनी का स्टॉक फोकस में रह सकता है.

भले ही कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, लेकिन इस शेयर के अगर रिटर्न की बात करें तो पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने 1.27 फीसदी का ही रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले तीन महीने में ये शेयर 5.25 फीसदी, छह महीने में 14.31 फीसदी, एक साल में 12.85 फीसदी और पिछले पांच साल में लगभग 13.22 फीसदी टूटा है. इस शेयर का 52 हफ्ते का हाई 4644 रुपए है, लेकिन अभी ये शेयर 1 अक्टूबर 2026 को 3813 पर बंद हुआ. इस शेयर के 52 हफ्ते का लो 3529 रुपए है.

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव कभी किसी भी स्टॉक, म्यूचुअल फंड या IPO में निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- 9 अक्टूबर तक खरीद लिया ये स्टॉक, तो 1 शेयर पर मिलेगा 35 रुपए का Dividend