Paras Defence की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, 70% हिस्सेदारी के साथ नई सब्सिडियरी का ऐलान; निवेशक रखें नजर
Paras Defence ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री करते हुए Paras Semiconductors Private Limited नाम से नई सब्सिडियरी बनाई है, जिसमें कंपनी की 70 फीसदी हिस्सेदारी होगी. नई इकाई एडवांस्ड हेटेरोजीनियस पैकेजिंग और 3डी पैकेजिंग ओसैट सुविधा स्थापित करेगी और AI, HPC, नेटवर्किंग तथा डेटा सेंटर एप्लिकेशंस पर फोकस करेगी.
Paras Defence Semiconductor entry: डिफेंस और स्पेस सेक्टर की कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने सेमीकंडक्टर कारोबार में कदम रख दिया है. कंपनी ने 27 फरवरी 2026 को पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से नई सब्सिडियरी स्थापित करने की घोषणा की. यह कदम भारत के तेजी से विस्तार करते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में कंपनी की रणनीतिक एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी पर टिकी रहने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि इसके शेयर का क्या हाल है.
एआई और एचपीसी पर रहेगा फोकस
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, नई इकाई एडवांस्ड हेटेरोजीनियस पैकेजिंग और 3डी पैकेजिंग ओसैट सुविधा स्थापित करेगी. ओसैट यानी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्टिंग. प्रस्तावित यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग और डेटा सेंटर एप्लिकेशंस पर केंद्रित होगी. कंपनी ने बताया कि इस सब्सिडियरी के गठन के लिए किसी अतिरिक्त सरकारी या नियामकीय मंजूरी की आवश्यकता नहीं थी.
70 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी
पारस डिफेंस ने सब्सिडियरी में 10 रुपये फेस वैल्यू के 70000 इक्विटी शेयरों की सदस्यता ली है, जिनका कुल निवेश 7 लाख रुपये है. प्रारंभिक अलॉटमेंट के बाद कंपनी की नई इकाई में 70 फीसदी हिस्सेदारी होगी. इससे पैरेंट कंपनी होल्डिंग कंपनी के रूप में कार्य करेगी.
देश में तेज हो रही सेमीकंडक्टर दौड़
यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और चिप असेंबली को लेकर बड़े निवेश हो रहे हैं. वेदांता लिमिटेड ने गुजरात में सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट की पहल की है. वहीं सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस और केयन्स टेक्नोलॉजी इंडिया जैसी कंपनियां भी ओसैट और चिप मैन्युफैक्चरिंग में निवेश बढ़ा रही हैं.
केंद्र सरकार भी सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर नीति स्तर पर जोर दे रही है. हाल ही में केंद्रीय आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन हब के रूप में तेजी से उभर रहा है.
कैसा है शेयर का हाल
भारत सहित दुनियाभर में जिस तरह से सेमीकंडक्टर की डिमांड बढ़ रही है, निवेशकों की नजर अब इस कंपनी पर भी बनी हुई है. शुक्रवार को पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर 0.12 फीसदी बढ़कर 637.80 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में इसमें 0.63 फीसदी की तेजी आई है. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 42 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है.
यह भी पढ़ें: PhysicsWallah के शेयर में आएगी 27% तेजी, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने दिया BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Apple-Dell-HP की सप्लाई चेन की रीढ़ है Redington, जानें क्यों आई शेयरों में 17% से ज्यादा की तूफानी तेजी
PhysicsWallah के शेयर में आएगी 27% तेजी, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने दिया BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
गिरावट के बाद मौका? 51% तक चढ़ सकता है Suzlon, ICICI Securities ने दोहराई BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
