अमेरिका के Pax Silica में भारत शामिल, अब शुरू हो जाएगी इन 4 टेक शेयरों में रैली? अपने वॉचलिस्ट में रख लें
दुनिया की टेक सप्लाई चेन में बड़ा बदलाव हो रहा है और भारत अब उसका हिस्सा बन चुका है. सेमीकंडक्टर और AI से जुड़े एक नए वैश्विक गठबंधन में भारत की एंट्री ने बाजार की नजर कुछ चुनिंदा टेक कंपनियों पर टिकाई है. जानकार मानते हैं कि आने वाले समय में इन शेयरों में तेज बढ़त देखने को मिल सकती है. आप अभी से बनाए रखें नजर.
IT Stocks to buy: दुनिया की टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन इस वक्त बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. अमेरिका की अगुवाई में बने नए वैश्विक गठबंधन पैक्स सिलिका में भारत की एंट्री को इसी बदलाव की एक अहम कड़ी माना जा रहा है. इसी के साथ सेमीकंडक्टर, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर अब रणनीतिक ताकत बन चुके हैं. अब जब भारत इस ग्लोबल सिलिकॉन इकोसिस्टम का हिस्सा बन गया है, तो उसका सीधा फायदा देश की कुछ चुनिंदा टेक कंपनियों को मिल सकता है. बाजार के जानकार मानते हैं कि आने वाले समय में इन 4 कंपनियों के कारोबार के मौके बढ़ेंगे और शेयरों पर भी असर दिख सकता है.
Persistent Systems Share
Persistent Systems पहले से ही AI, क्लाउड और इंजीनियरिंग सर्विसेज पर मजबूत पकड़ रखती है. पैक्स सिलिका के तहत भारत में सेमीकंडक्टर और AI इकोसिस्टम मजबूत होने से ऐसी कंपनियों की डिमांड बढ़ सकती है, जो डिजाइन और सॉफ्टवेयर लेयर पर काम करती हैं. Persistent को इससे नए इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और हाई-वैल्यू क्लाइंट्स मिलने की उम्मीद है, जिससे उसका रेवेन्यू और ग्रोथ दोनों को सपोर्ट मिल सकता है.
शेयर बाजार में Persistent पहले से एक मिड-लार्ज कैप टेक कंपनी बन चुकी है. इसका मार्केट कैप करीब ₹80,378 करोड़ है और शेयर का मौजूदा भाव ₹5,093 के आसपास है. बीते एक साल में इसने ₹6,599 का हाई और ₹4,149 का लो देखा है. कंपनी का P/E करीब 44.7 है, जो बताता है कि बाजार इसके ग्रोथ स्टोरी को पहले से प्रीमियम वैल्यू दे रहा है. इसके बावजूद ROCE 30 फीसदी से ज्यादा और ROE 24 फीसदी के आसपास है, जो इसके मजबूत बिजनेस मॉडल की तरफ इशारा करता है.
HCL Technologies Share
HCL Technologies सिर्फ IT सर्विसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके पास इंजीनियरिंग और हार्डवेयर से जुड़े बिजनेस भी हैं. भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर बढ़ने से HCL के लिए नए मौके बन सकते हैं. पैक्स सिलिका का फोकस जिस तरह भरोसेमंद टेक सप्लाई चेन पर है, उसमें HCL जैसी बड़ी कंपनी की भूमिका अहम हो सकती है.
HCL का मार्केट कैप करीब ₹3.9 लाख करोड़ है और शेयर की कीमत ₹1,437 के आसपास चल रही है. इसका 52-वीक हाई ₹1,780 और लो ₹1,303 रहा है. वैल्यूएशन के लिहाज से P/E करीब 22.7 है, जो अन्य IT कंपनियों की तुलना में संतुलित माना जाता है. खास बात यह है कि कंपनी करीब 3.7 फीसदी का डिविडेंड यील्ड देती है और ROCE 31 फीसदी से ज्यादा है, जिससे यह स्टॉक ग्रोथ के साथ-साथ स्थिरता चाहने वाले निवेशकों को भी आकर्षित करता है.
Dixon Technologies Share
Dixon Technologies भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनियों में से एक है. स्मार्टफोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए जैसे-जैसे लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी, Dixon को सीधा फायदा मिल सकता. पैक्स सिलिका के जरिए ग्लोबल कंपनियां भारत में अपनी सप्लाई चेन मजबूत करना चाहेंगी, जिससे Dixon के ऑर्डर और क्षमता विस्तार के मौके बढ़ सकते हैं.
शेयर बाजार में Dixon एक हाई-वैल्यूएशन स्टॉक माना जाता है. इसका मार्केट कैप करीब ₹67,181 करोड़ है और शेयर की कीमत ₹11,061 के आसपास है. बीते एक साल में यह शेयर ₹18,472 के हाई से ₹9,828 के लो तक आ चुका है. कंपनी का P/E करीब 47.7 है, जो बताता है कि बाजार इसमें पहले से बड़ी ग्रोथ की उम्मीद लगाए बैठा है. इसके बावजूद ROCE 40 फीसदी और ROE करीब 33 फीसदी के आंकड़े इसकी ऑपरेशनल मजबूती दिखाते हैं.
Avalon Technologies
Avalon Technologies सेमीकंडक्टर टेस्टिंग और बर्न-इन सर्विसेज देती है. भारत में अगर नए चिप फैब या सेमीकंडक्टर यूनिट्स लगती हैं, तो Avalon जैसी कंपनियों की जरूरत बढ़ेगी. पैक्स सिलिका का मकसद लोकल चिप इकोसिस्टम तैयार करना है और उसमें टेस्टिंग सर्विसेज एक जरूरी कड़ी होती हैं.
यह भी पढ़ें: RIL से मिला एक ऑर्डर और TATA कंपनी के इस स्टॉक में लग गया अपर सर्किट, 5% उछला, सोमवार को रखें नजर में
Avalon का मार्केट कैप करीब ₹6,867 करोड़ है और शेयर का मौजूदा भाव ₹1,028 है. इसका 52-वीक हाई ₹1,318 और लो ₹639 रहा है. वैल्यूएशन के लिहाज से P/E करीब 71.5 है, जो इसे हाई-रिस्क-हाई-रिवॉर्ड कैटेगरी में रखता है. हालांकि कंपनी का ROCE करीब 13 फीसदी और ROE 10 फीसदी है, यानी यह अभी ग्रोथ फेज में है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
