PC Jeweller में फिर लौटी चमक, 32% की तगड़ी ग्रोथ, कर्ज भी घटा, क्या शेयर में आएगी तेजी; रखें नजर
PC Jeweller ने Q4FY26 में स्ट्रांग रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. साथ ही कंपनी ने कर्ज में 23% कटौती कर बैलेंस शीट मजबूत की है. कंपनी जल्द ही कर्जमुक्त बनने का लक्ष्य रखा है. वेडिंग सीजन और अक्षय तृतीया से मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे शेयर में आगे तेजी की संभावना बन सकती है.

PC Jeweller Share in Focus: ज्वेलरी सेक्टर की चर्चित कंपनी PC Jeweller एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी ने Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे निवेशकों का ध्यान इस शेयर पर फिर से गया है. कंपनी की स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इसके रिकवरी ट्रेंड को मजबूत करती है.
कैसा रहा वित्तीय प्रदर्शन?
कंपनी के अनुसार पूरे वित्त वर्ष FY26 में लगभग 49 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई है. यह तेजी खासतौर पर वेडिंग सीजन में ज्वेलरी की बढ़ती मांग के कारण आई है, जिसने कंपनी के कारोबार को मजबूती दी है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने कर्ज को कम करने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है. जॉइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत बैंक लोन में करीब 23 प्रतिशत की कटौती की गई है और ज्यादातर बकाया को निपटाया गया है. कंपनी का लक्ष्य जल्द ही पूरी तरह कर्ज मुक्त (debt-free) बनने का है, जिससे इसकी बैलेंस शीट और मजबूत हो सके.
यह भी पढ़ें: इन 3 शेयरों पर लट्टू हुए FIIs, 25% से सीधे 46% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आने वाली है बड़ी तेजी
मजबूत मांग की उम्मीद
कंपनी को आने वाले समय में भी मजबूत मांग की उम्मीद है. वेडिंग सीजन और अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहार ज्वेलरी खरीद को बढ़ावा देते हैं, जिससे बिक्री में उछाल आने की संभावना है. इसके अलावा कंपनी अपने विस्तार पर भी जोर दे रही है. हाल ही में कंपनी ने नेशनल स्किल डेवलपमंट कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अगले पांच साल में 2 लाख माइक्रो-एंटरप्रेन्योर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे देशभर में रिटेल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा.
शेयर का प्रदर्शन
शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसकी वर्तमान कीमत 8.46 रुपये है. पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में इसमें करीब 7 प्रतिशत की तेजी आई है. पिछले एक साल में यह शेयर भले ही 23 प्रतिशत से ज्यादा गिरा हो, लेकिन 3 साल में इसने 199 फीसदी और 5 साल में 211 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.