₹25 से सस्‍ता ये स्‍टॉक, एक ऐलान से बना रॉकेट, 5 सेशन में 40% उछला, आज भी 6% की छलांग; एयरटेल, कोका-कोला जैसे हैं क्‍लाइंट्स

Brightcom Group के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. ये 5 सेशन में करीब 40% उछल गया. आज भी इसमें तेजी का रुख रहा, जिससे स्टॉक ₹15 के पास पहुंच गया. कंपनी के ऐलान के बाद निवेशकों की खरीदारी इसमें बढ़ गई है.

मल्टीबैगर स्टॉक. Image Credit: Getty image

Penny Stock: डिजिटल मार्केटिंग कंपनी Brightcom Group के शेयर आजकल खूब चर्चाओं में हैं. इसके शेयर धमाल मचा रहे हैं. पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में ये 40% उछल चुका है. 11 फरवरी को कारोबार के दौरान स्टॉक करीब 20 पर्सेंट तक उछल गया और ₹14.76 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया. ये तेजी 12 फरवरी यानी आज भी देखने को मिली. शेयर अपने पिछले बंद भाव 14.19 रुपये से उछलकर अभी तक 15.10 रुपये के हाई पर पहुंच गया. ऐसे में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान इसके शेयरों ने करीब 6.4% उछाल दर्ज किया गया. हालांकि बाद में ये लुढ़ककर 13.65 के लो पर पहुंच गया. मगर 25 से सस्‍ते इस शेयर में मची इस हलचल की वजह कंपनी का एक अहम ऐलान है.

कंपनी ने क्या बताया?

Brightcom ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि 31 जनवरी 2026 की बोर्ड बैठक में पहले किए गए कुछ प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट रद्द करने को मंजूरी दी गई है. सेबी LODR नियमों के तहत यह फैसला लिया गया क्योंकि संबंधित सब्सक्रिप्शन ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो पाया. बता दें Brightcom का शेयर पहले विवादों में घिरा था. डिस्क्लोजर और ऑडिट में कथित चूक और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर मामला सामने आया था. हालांकि 9 दिसंबर को नियामक ने कंपनी के दो पूर्व निदेशकों को केस सेटलमेंट की अनुमति दे दी, जिसके बाद बाजार में हलचल शुरू हुई.

शेयर ने किया कमाल

पिछले 5 कारोबारी दिनों में शेयर करीब 40 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ चुका है. इस दौरान कीमत ₹10.20 से बढ़कर ₹14.76 तक पहुंच गई. आज के 6 प्रतिशत उछाल के साथ शेयर कुल 46 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं एक महीने में स्टॉक 48 पर्सेंट की छलांग लगा चुका है. हालांकि अभी ये अपने ऑल टाइम हाई 22 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है.

यह भी पढ़ें: पावर ग्रिड बूम का फायदा उठाने को तैयार ये ट्रांसफार्मर स्‍टॉक, कंपनी ने बढ़ाई क्षमता, NTPC, Tata Power, अडानी समेत ये हैं क्‍लाइंट

कंपनी का कारोबार

हैदराबाद स्थित Brightcom Group डिजिटल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी सेवाओं में सक्रिय है. कंपनी डिजिटल विज्ञापन, सॉफ्टवेयर सेवाएं, SEO/SEM, सोशल मीडिया, मोबाइल एडवरटाइजिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे सॉल्‍यूशंस देती है. इसके प्लेटफॉर्म के जरिए विज्ञापनदाता, एजेंसियां और ऑनलाइन पब्लिशर्स को जोड़ा जाता है. कंपनी IT इम्प्लीमेंटेशन, ERP, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कंप्यूटर विजन और IoT जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. इसके क्लाइंट्स में एयरटेल, कोका-कोला, सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड और फेसबुक, ट्विटर जैसे प्रमुख पब्लिशर्स शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories