पावर ग्रिड बूम का फायदा उठाने को तैयार ये ट्रांसफार्मर स्‍टॉक, कंपनी ने बढ़ाई क्षमता, NTPC, Tata Power, अडानी समेत ये हैं क्‍लाइंट

पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में बढ़ते सरकारी निवेश और ट्रांसफार्मर की बढ़ती मांग के बीच Atlanta Electricals Ltd तेजी से अपनी क्षमता और बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है. कंपनी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ NTPC, Tata Power और Adani जैसे बड़े क्लाइंट्स जोड़कर दमदार ऑर्डर बुक तैयार की है. इसके मजबूत वित्तीय नतीजों, ऊंचे ROE-ROCE और तेज ग्रोथ के चलते यह स्टॉक आने वाले समय में निवेशकों के लिए आकर्षक साबित हो सकता है.

transformer stock Atlanta Electricals Ltd Image Credit: money9 live AI image

Transformer Stock Atlanta Electricals: भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है. इंडस्ट्री विस्तार, शहरों का विकास, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स और डेटा सेंटर की बढ़ती खपत ने पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत बनाने की जरूरत बढ़ा दी है. ऐसे में ट्रांसफार्मर इस पूरे सिस्टम की रीढ़ साबित हो रहे हैं. सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है. बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए हाल के वर्षों में लगभग ₹17 लाख करोड़ का निवेश किया जा चुका है. कई प्रोजेक्ट्स अभी भी पाइपलाइन में हैं. अनुमान है कि ट्रांसफार्मर बाजार 2026 में 3.25 अरब डॉलर से बढ़कर 2031 तक 4.82 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. पावर ग्रिड के इस बूम का फायदा उठाने में Atlanta Electricals Ltd सबसे आगे नजर आ रही है. क्‍योंकि इसने अपनी क्षमता बढ़ाने समेत कई और प्‍लानिंग की है. तो किस तरह से इसके स्‍टॉक आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं, आइए जानते हैं.

Atlanta Electricals Ltd.

गुजरात की यह कंपनी पिछले 30 सालों से ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में है. यह पावर, ऑटो और इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर बनाती है और 220 kV से लेकर 765 kV तक के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर तैयार करने की क्षमता रखती है. कंपनी के गुजरात और बेंगलुरु में कुल 5 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं.

क्षमता में किया विस्तार

  • पिछले 18 महीनों में कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता 16,000 MVA से बढ़ाकर 63,060 MVA कर दी है है, यानी करीब 294% की छलांग लगाई है.
  • अब कंपनी बड़े और हाई-वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर बना सकती है, जिससे 400 kV और 765 kV जैसे मेगा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स में एंट्री मिल गई है.
  • इससे कंपनी सीधे बड़े सरकारी और प्राइवेट पावर प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही है.
  • कंपनी GETCO, Adani Green Energy, Tata Power, PGCIL और NTPC जैसे बड़े क्‍लाइंट्स को सर्विसेज देती है.

दमदार वित्तीय प्रदर्शन

  • Q3 FY26 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹472 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹263 करोड़ था. यानी 79% की तेज ग्रोथ दर्ज की गई.
  • EBITDA ₹41.6 करोड़ से बढ़कर ₹91.3 करोड़ पहुंच गया, जिसमें 120% की उछाल दिखी.
  • नेट प्रॉफिट ₹22.3 करोड़ से बढ़कर ₹43.3 करोड़ हो गया, यानी 95% की बढ़त रही.
  • कंपनी का ROE 41% और ROCE 50.1% है, जो बताता है कि कंपनी अपनी पूंजी पर बेहतर रिटर्न कमा रही है.

यह भी पढ़ें: निखिल कामथ के पोर्टफोलियो में है ये 2 नगीने, Q3 में एक ने दिखाया दम, दूसरा हुआ बेदम, जानें कितनी है हिस्‍सेदारी

शेयर की परफॉर्मेंस

Atlanta Electricals Ltd तेजी से अपनी पकड़ बाजार में मजबूत कर रही है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹6,926 करोड़ है. इसके शेयर ₹891.75 पर 11 फरवरी को बंद हुए थे. IPO के बाद स्टॉक में करीब 2% का करेक्शन भी देखा गया है. हालांकि एक हफ्ते में ये करीब 8 फीसदी चढ़ा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.