निखिल कामथ के पोर्टफोलियो में हैं ये 2 नगीने, Q3 में एक ने दिखाया दम, दूसरा हुआ बेदम, जानें कितनी है हिस्सेदारी
निखिल कामथ के पोर्टफोलियो में शामिल दो प्रमुख शेयरों में Q3 के दौरान अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली, एक के नतीजों में गिरावट रही तो दूसरे ने जोरदार ग्रोथ दिखाई. दोनों में उन्होंने बड़ा दांव लगाया हुआ है. आज हम आपको इन दोनों शेयरों की परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे.
Nikhil Kamath Portfolio: Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ सिर्फ ब्रोकिंग बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि शेयर बाजार में भी वह बड़े निवेशक के तौर पर अपनी जगह बना चुके हैं. वे टेक्नोलॉजी आधारित ट्रेडिंग मॉडल से इंडस्ट्री में क्रांति ला चुके हैं. उनके पोर्टफोलियों में गेमिंग से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर तक के शेयर शामिल हैं. उनका एक कदम आम निवेशकों में हलचल पैदा कर देता है. ऐसे में उनके इंवेस्टमेंट के इस पिटारे में मौजूद 2 शेयरों ने तिमाही नतीजों में कैसा प्रदर्शन किया और इनमें उनकी कितनी हिस्सेदारी है, आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे.
Nazara Technologies
Nazara Technologies देश की इकलौती पब्लिकली लिस्टेड गेमिंग कंपनी है. यह गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में भारत, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका समेत कई देशों में काम करती है. इसके पोर्टफोलियो में Curve Games, Kiddopia, Sportskeeda और World Cricket Championship जैसे ब्रांड शामिल हैं.
कितनी है हिस्सेदारी?
निखिल और नितिन कामथ की Kamath Associates के जरिए नजारा टेक्नोलॉजीज में दांव लगाया गया है. उनके पास करीब 1.62% हिस्सेदारी है. यानी उनके पास कंपनी के 6,019,128
शेयर हैं, जिसकी वैल्यू 167.8 करोड़ रुपये है.
Q3 का प्रदर्शन
- रेवेन्यू 24% घटकर ₹534.69 करोड़ से ₹405.97 करोड़ पर आ गया.
- शुद्ध मुनाफा 35.3% गिरकर ₹13.68 करोड़ से ₹8.84 करोड़ रहा.
- हालांकि पिछली तिमाही के नुकसान से निकलकर कंपनी फिर से मुनाफे में लौटी है.
Ather Energy
Ather Energy भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2013 में हुई थी. कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पैक और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर खुद डिजाइन और तैयार करती है. Ather के 450 सीरीज और Rizta इसके लोकप्रिय मॉडल हैं.
कितनी है हिस्सेदारी?
कामथ ब्रदर्स की कामथ एसोसिएशन के जरिए उन्होंने इसकी करीब 1.80% हिस्सेदारी ली है. यानी उनके पास इस कंपनी के 6,877,350 शेयर हैं. जिसकी वैल्यू 492.6 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: इस डिफेंस टेक कंपनी को मिला ₹122.58 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर ने लगाई 7% की छलांग, कर्ज भी ना के बराबर
Q3 का प्रदर्शन
- रेवेन्यू 50.2% बढ़कर ₹635 करोड़ से ₹954 करोड़ हो गया.
- घाटा घटकर ₹198 करोड़ से ₹85 करोड़ रह गया.
- कंपनी ने 18.8% मार्केट शेयर हासिल किया और सालाना 50% ग्रोथ दर्ज की. बिक्री 45,252 यूनिट से बढ़कर 67,851 यूनिट पहुंच गई.
शेयरों का प्रदर्शन
Nazara Technologies के शेयर की वर्तमान कीमत 278.70 रुपये है. सालभर में इसने महज 21 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि 3 साल में इसने 101 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि Ather Energy के शेयर की वर्तमान कीमत 716.25 रुपये है. 6 महीने में ये 70 पर्सेंट उछला है. साल भर में इसने 118 पर्सेंट का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम!
रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा यह शेयर, 6 महीने में 143% उछला; दमदार ऑर्डर बुक और तिमाही नतीजों ने फूंकी जान
तिमाही नतीजों के बाद TITAN पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला- खरीदो, ₹5000 जाएगा भाव; इस वजह से आएगी रैली?
