₹2.2 लाख करोड़ का ऑर्डर बुक, 5 साल में 3597% तक का रिटर्न; पावर ट्रांसमिशन के ये 3 ‘डार्क हॉर्स’ स्टॉक्स पर रखें नजर

साल 2030 तक देश की बिजली का करीब 50% हिस्सा क्लीन एनर्जी से आए. लेकिन सिर्फ सोलर और विंड पावर बनाना ही काफी नहीं है. असली चुनौती है इस बिजली को दूर-दराज इलाकों से शहरों तक पहुंचाना. यही काम करता है हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट यानी HVDC सिस्टम.

पावर सेक्टर के 3 हिडेन स्टॉक्स Image Credit: Canva

Power Sector Stocks: भारत तेजी से साफ और ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि साल 2030 तक देश की बिजली का करीब 50% हिस्सा क्लीन एनर्जी से आए. लेकिन सिर्फ सोलर और विंड पावर बनाना ही काफी नहीं है. असली चुनौती है इस बिजली को दूर-दराज इलाकों से शहरों तक पहुंचाना. यही काम करता है हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट यानी HVDC सिस्टम.

अब इसी सेक्टर में बड़ा निवेश आने वाला है, जिसे एक नई “ट्रांसमिशन सुपर-साइकिल” कहा जा रहा है. अनुमान है कि अगले 5-6 साल में करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये का बड़ा मौका तैयार होगा. इस मौके का फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को मिल सकता है, जो पावर ट्रांसमिशन से जुड़ी टेक्नोलॉजी और सामान बनाती हैं. ऐसे में निवेशकों और इंडस्ट्री दोनों की नजर इन कंपनियों पर टिकी है.

HVDC क्या है और क्यों जरूरी है

HVDC तकनीक लंबी दूरी तक बिजली पहुंचाने का सबसे असरदार तरीका है. इससे बिजली का नुकसान कम होता है और ग्रिड ज्यादा स्थिर रहता है. भारत में इसकी क्षमता 2022 में करीब 33 गीगावाट थी, जिसे बढ़ाकर 67 गीगावाट करने का लक्ष्य रखा गया है. बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी के कारण इसकी जरूरत और बढ़ेगी.

1. BHEL

BHEL इस सेक्टर की सबसे पुरानी और अनुभवी कंपनी है. कंपनी पिछले 40 साल से HVDC प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. भारत का पहला HVDC प्रोजेक्ट भी इसी ने बनाया था. हाल ही में कंपनी को बड़े ऑर्डर मिले हैं, जैसे गुजरात से महाराष्ट्र तक HVDC लाइन का प्रोजेक्ट.

कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये का है, जिससे अगले कई साल तक काम की कमी नहीं रहेगी. इसके अलावा BHEL न्यूक्लियर और डिफेंस सेक्टर में भी काम कर रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावना बनी हुई है.

2. Apar Industries

Apar Industries ट्रांसमिशन सेक्टर में जरूरी सामान बनाती है, खासकर ट्रांसफॉर्मर ऑयल और केबल. यह कंपनी भारत के लगभग सभी 800 kV HVDC प्रोजेक्ट्स में ऑयल सप्लाई कर चुकी है.

कंपनी का बिजनेस भारत के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रहा है. खासकर मिडिल ईस्ट में इसका विस्तार हो रहा है. पिछले साल कंपनी की कमाई और मुनाफे में अच्छी बढ़त देखी गई है, जिससे इसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है.

3. GE Vernova T&D India

GE Vernova भारत में HVDC टेक्नोलॉजी लाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है. यह कंपनी बड़े-बड़े ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स में काम करती है और रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है.

कंपनी को हाल ही में बड़े ऑर्डर मिले हैं और इसका मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है. इसकी तकनीकी ताकत इसे बाकी कंपनियों से अलग बनाती है.

कंपनीP/E5Y Median P/EIndustry Median P/EROCE (%)ROE (%)
BHEL132142.734.74.92.1
Apar47.526.227.632.719.5
GE Vernova94.9102.735.454.740.4
सोर्स: screener.in (As of 17 April 2026)

आगे क्या है मौका

भारत में क्लीन एनर्जी का विस्तार HVDC सेक्टर को तेज गति देगा. 1.4 लाख करोड़ रुपये के इस बड़े मौके में कई कंपनियां हिस्सा लेंगी. लेकिन असली फायदा उन्हीं को मिलेगा जो समय पर काम पूरा करेंगी और मुनाफा बढ़ा पाएंगी.

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला, सरकार ने ईरान के राजदूत को किया तलब

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.