शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले, 1300% तक डिविडेंड दे रहा ये दो दिग्गज बैंक, चेक करें रिकॉर्ड डेट

देश के निजी बैंकिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां HDFC Bank और ICICI Bank ने Q4FY26 के नतीजों के साथ शानदार मुनाफा दर्ज किया है. इसके साथ ही दोनों बैंकों ने निवेशकों को आकर्षक डिविडेंड का तोहफा दिया है, जिससे शेयरधारकों में उत्साह बढ़ा है और बाजार में सकारात्मक संकेत मिले हैं. सोमवार को इन दो बैंकों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है.

HDFC Bank and ICICI Bank Dividend Image Credit: Canva/ Money9

HDFC Bank and ICICI Bank Dividend: देश के प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की दो प्रमुख दिग्गज कंपनियों HDFC Bank और ICICI Bank ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. दोनों बैंकों ने मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज की है. इसके साथ ही, कंपनियों ने निवेशकों को डिविडेंड का लाभ भी दिया है.

HDFC Bank ने शेयरधारकों के लिए 1300% डिविडेंड की घोषणा की है, जबकि ICICI Bank ने 600% डिविडेंड का ऐलान किया है. साथ ही, दोनों बैंकों ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित की है. यानी डिविडेंड का लाभ लेने के लिए निवेशकों के डीमैट अकाउंट में रिकॉर्ड डेट से पहले संबंधित बैंक के शेयर होना आवश्यक है.

HDFC Bank Dividend

  • बैंक ने पहले ₹2.50 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड दिया.
  • अब ₹13 प्रति शेयर (1300%) फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित है (AGM मंजूरी जरूरी).
  • कुल डिविडेंड = ₹15.50 प्रति शेयर.
  • 19 जून 2026 तक जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा.

ICICI Bank Dividend

  • ICICI बैंक के बोर्ड ने ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹12 डिविडेंड (600%) देने की सिफारिश की है.
  • यह डिविडेंड जरूरी मंजूरी (जैसे AGM) के बाद ही मिलेगा.
  • मंजूरी मिलने के बाद ही शेयरहोल्डर्स को भुगतान किया जाएगा.

HDFC Bank शेयर का क्या है हाल?

  • CMP – ₹799.90
  • 1 साल रिटर्न – 16.85% गिरावट
  • 3 साल रिटर्न – 3.92% गिरावट
  • 5 साल रिटर्न – 15.09% तेजी

ICICI Bank के शेयर का प्रदर्शन

  • CMP – 1,346.80
  • 1 साल रिटर्न – 6.21% गिरावट
  • 3 साल रिटर्न – 50.33% तेजी
  • 5 साल रिटर्न – 144.87% तेजी

यह भी पढ़ें: HDFC Bank vs ICICI Bank Q4 Results: देश के दो दिग्गज प्राइवेट बैंकों ने जारी किया रिजल्ट, डिविडेंड का भी ऐलान; जानें किसने मारी बाजी?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.