Real Estate Stocks: Godrej, Prestige या Lodha, Q1 प्री सेल्स रेस में किस कंपनी ने मारी बाजी
रियल एस्टेट सेक्टर में पहली तिमाही की प्री सेल्स रेस तेज हो गई है. Prestige Estates, Godrej Properties और Lodha Developers तीनों कंपनियां मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन हर कंपनी की ताकत अलग है. Prestige Estates मजबूत प्री सेल्स और कमर्शियल लीजिंग के दम पर आगे दिख रही है.
Q1 Pre Sales: रियल एस्टेट सेक्टर में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की प्री सेल्स को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है. देश की तीन प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियां Godrej Properties, Prestige Estates और Lodha Developers ने शुरुआती दो महीनों में मजबूत प्रदर्शन किया है. ब्रोकरेज Morgan Stanley के अनुसार तीनों कंपनियों की रणनीति अलग-अलग है, लेकिन प्री सेल्स, मुनाफे और भविष्य की ग्रोथ को लेकर हर कंपनी की अपनी खास ताकत है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले समय में किस कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है.
Prestige Estates
Prestige Estates ने वित्त वर्ष 2026 27 की पहली तिमाही के शुरुआती दो महीनों में करीब 6300 करोड़ रुपये की प्री सेल्स दर्ज की है. यह कंपनी के पूरे साल के अनुमानित प्री सेल्स लक्ष्य का करीब 18 फीसदी है. बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख बाजारों में मजबूत डिमांड, स्थिर बिक्री और बेहतर कमर्शियल लीजिंग कंपनी की स्थिति को मजबूत बना रहे हैं.
Godrej Properties
Godrej Properties ने Q1 के शुरुआती दो महीनों में करीब 7100 करोड़ रुपये की प्री सेल्स हासिल की है. यह भी पूरे साल के अनुमान का करीब 18 फीसदी है. कंपनी ने नेट मार्जिन को 15 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन और बेहतर प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- बैटरी स्टोरेज में कौन बनेगा किंग? इन 3 कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर; रखें रडार पर
Lodha Developers
Lodha Developers ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी ने लिस्टिंग के बाद से प्री सेल्स में 28 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है और अपने कर्ज को भी काफी कम किया है. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 27 में 24000 करोड़ रुपये की प्री सेल्स हासिल करना है. साथ ही आने वाले वर्षों में रेंटल इनकम को भी कई गुना बढ़ाने की योजना है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बैटरी स्टोरेज में कौन बनेगा किंग? इन 3 कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर; रखें रडार पर
Water Management Stocks: VA Tech Wabag या Ion Exchange, वाटर मैनेजमेंट सेक्टर में किस शेयर में है ज्यादा दम
Tata ने अपनी इस कंपनी के लिए बनाया मेगा प्लान, ₹20000 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर! रखें नजर
