ईरान-इजरायल तनाव ने बिगाड़ी सरकारी बैंकों की चाल, SBI से लेकर PNB तक के शेयर लुढ़के, 1 महीने में 20% तक टूटे
शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच PSU बैंक शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे. Nifty PSU Bank इंडेक्स करीब 3.86% टूट गया और सभी 12 स्टॉक लाल निशान में रहे. SBI, PNB, Bank of Baroda जैसे बड़े बैंक 4% तक गिरे. युद्ध तनाव, कमजोर रुपया और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बना.
PSU bank stocks: इंडियन शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 27 मार्च को जोरदार गिरावट देखने को मिली. इसमें दो दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया. कारोबारी सत्र के आखिरी में प्रमुख सूचकांक भारी दबाव में बंद हुए और निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. इसमें सबसे ज्यादा दबाव PSU बैंकिंग शेयरों पर रहा. वैश्विक तनाव, कमजोर होता रुपया और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते इस सेक्टर में जोरदार गिरावट दर्ज की गई.
युद्ध के चलते पूरे महीने का प्रदर्शन खराब
ईरान-इजरायल तनाव के कारण पिछले एक महीने में PSU बैंक इंडेक्स करीब 16 फीसदी गिर चुका है. इस दौरान कोई भी स्टॉक सकारात्मक रिटर्न नहीं दे पाया. एक महीने में यूको बैंक लगभग 20 फीसदी गिरा है. वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB करीब 19 फीसदी तक टूटे हैं. इसके अलावा बाकी सभी शेयरों में भी दोहरे अंकों में गिरावट दर्ज की गई.
PSU बैंक इंडेक्स बना सबसे बड़ा लूजर
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में Nifty PSU Bank इंडेक्स करीब 3.86 फीसदी गिरकर 8,249.45 के स्तर पर आ गया. दिन के दौरान यह 8,285 के निचले स्तर तक भी पहुंचा. इंडेक्स में शामिल सभी 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.
बड़े बैंक शेयरों में भारी गिरावट
बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बड़े सरकारी बैंकों पर देखने को मिला. इनमें,
- भारतीय स्टेट बैंक(SBI) 3.90 फीसदी गिरकर 1,019.20 पर आ गया.
- बैंक ऑफ बड़ौदा 4.40 फीसदी टूटकर 260.70 पर बंद हुआ.
- केनरा बैंक 4.64 फीसदी गिरकर 130.19 पर आ गया.
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 4.61 फीसदी गिरकर 105.00 पर पहुंच गया.
इनके अलावा,
- यूनियन बैंक 1.77 फीसदी गिरकर 177.13 पर.
- बैंक ऑफ इंडिया 3.02 फीसदी गिरकर 144.99 पर.
- इंडियन बैंक 4.19 फीसदी गिरकर 871.00 पर.
मिड और स्मॉल PSU बैंक भी दबाव में
छोटे सरकारी बैंक भी बिकवाली से नहीं बच सके. इनमें UCO Bank 3.90 फीसदी गिरकर 23.65 पर आ गया. Central Bank of India 3.25 फीसदी गिरकर 33.01 पर. Punjab & Sind Bank (PSB) 4.13 फीसदी गिरकर 21.82 पर. Indian Overseas Bank (IOB) 2.30 फीसदी गिरकर 32.29 पर. Bank of Maharashtra 1.45 फीसदी गिरकर 64.56 पर है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
इसे भी पढ़ें- ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ाई सख्ती, अमेरिका-इजरायल और उनके सहयोगियों के लिए बंद किया मार्ग
