इस PSU कंपनी पर ऑर्डर की बरसात, प्रसार भारती से लेकर रेलवे तक सौदों की लगी झड़ी, FIIs भी बढ़ा रहे हिस्सेदारी, फोकस में शेयर
RailTel को प्रसार भारती, रेलवे और अन्य संस्थाओं से लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं, जिससे इसकी ऑर्डर बुक मजबूत हो रही है. कंपनी में FII की हिस्सेदारी बढ़ी है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है. मजबूत फंडामेंटल्स और ऑर्डर फ्लो के चलते शेयर फोकस में है और आगे भी हलचल बनी रह सकती है.
Railtel Orders: RailTel Corporation of India Ltd एक बार फिर बाजार की नजरों में आ गई है. कंपनी को हाल ही में प्रसार भारती और ईस्ट कोस्ट रेलवे से दो बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिसके बाद शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है. लगातार मिल रहे कॉन्ट्रैक्ट्स ने कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत कर दिया है.
कितने के मिले नए ऑर्डर?
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उसे प्रसार भारती से करीब 159.81 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके तहत दूरदर्शन न्यूज, DD इंडिया और क्षेत्रीय चैनलों के लिए क्लाउड बेस्ड इंटीग्रेटेड न्यूज रूम तैयार किया जाएगा.
इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे से करीब 24.54 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसमें सिग्नल और टेलीकॉम मेंटेनेंस के लिए मैनपावर सपोर्ट दिया जाएगा. ये दोनों प्रोजेक्ट क्रमशः मार्च 2029 और मार्च 2028 तक पूरे किए जाएंगे.
एक हफ्ते में कई और बड़े कॉन्ट्रैक्ट
- रेलटेल को पिछले कुछ दिनों में कई और अहम ऑर्डर भी मिले हैं. जिनमें बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से 168.75 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शामिल है, जो सितंबर 2026 तक पूरा होगा.
- नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए 48.38 करोड़ रुपये का साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित करने और 5 साल तक मेंटेन करने का काम भी कंपनी को मिला है.
- नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज से 42.63 करोड़ रुपये का NKN प्रोजेक्ट मिला है.
- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड से 29.90 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसमें भर्ती परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा सेवाएं दी जाएंगी.
- साउथ सेंट्रल रेलवे के लिए 34.29 करोड़ रुपये का सिग्नलिंग और टेलीकॉम सिस्टम अपग्रेड प्रोजेक्ट भी कंपनी को मिला है.
शेयरहोल्डिंग में भी दिखा भरोसा
दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की प्रमोटर हिस्सेदारी 72.84 फीसदी पर स्थिर रही. मगर FII का कंपनी पर भरोसा बढ़ा है. यही वजह है कि उनकी हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में बढ़कर 3.7 फीसदी हो गई, जो पहले 3.5 पर्सेंट थी. वहीं DII की हिस्सेदारी 0.8 फीसदी है.
यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी है यह पोर्ट कंपनी, कर्ज जीरो, डिविडेंड देने में भी नंबर वन, क्या शेयर में दिख रहा दम
क्या करती है कंपनी?
रेलटेल भारत की प्रमुख टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और ICT सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है. यह देशभर में बड़े ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क के जरिए ब्रॉडबैंड, डेटा सेंटर, क्लाउड और डिजिटल सेवाएं देती है. कंपनी सरकार और कॉर्पोरेट दोनों सेक्टर को सेवाएं प्रदान करती है.
फंडामेंटल्स भी मजबूत
कंपनी का मार्केट कैप 8,707 करोड़ रुपये है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 271.50 रुपये है. इसका शुक्रवार का इंट्रा डे हाई 279.50 रहा. जो इसके पिछले बंद भाव 270.45 रुपये से 3.35 फीसदी ज्यादा है. इसका ROCE 21.8 फीसदी और ROE 16.5 फीसदी है, जो इसकी मजबूत परफॉर्मेंस को दिखाता है. कंपनी का डिविडेंड पेआउट 37 फीसदी है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक माना जाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
