Q3FY26 में कमाई का धमाका… पावर से ऑयल तक इन 5 कंपनियों ने 100% से ज्यादा बनाया मुनाफा

FY26 की तीसरी तिमाही यानी Q3 में कई बड़ी कंपनियों ने मुनाफे में 100 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है. मजबूत मांग, बेहतर संचालन और सही रणनीति की वजह से इन कंपनियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ता दिखा है. पावर, स्टील, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑयल सेक्टर से जुड़ी ये कंपनियां अब निवेशकों के रडार पर हैं.

Q3 Results Image Credit: Money9 live

शेयर बाजार में हर तिमाही कुछ कंपनियां ऐसी निकलकर सामने आती हैं, जो अपने शानदार नतीजों से सबका ध्यान खींच लेती हैं. FY26 की तीसरी तिमाही यानी Q3 में कई बड़ी कंपनियों ने मुनाफे में 100 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है. मजबूत मांग, बेहतर संचालन और सही रणनीति की वजह से इन कंपनियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ता दिखा है. पावर, स्टील, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑयल सेक्टर से जुड़ी ये कंपनियां अब निवेशकों के रडार पर हैं.

खास बात यह है कि इन फर्मों ने सिर्फ बिक्री ही नहीं बढ़ाई, बल्कि कमाई में भी जबरदस्त सुधार दिखाया है. बाजार में ऐसे शेयरों को आम तौर पर भविष्य की ग्रोथ स्टोरी से जोड़कर देखा जाता है. Q3 में धमाकेदार मुनाफा दिखाने वाली इन पांच कंपनियों के बारे में विस्तार से जानते हैं

Waaree Energies Limited

Waaree Energy सोलर मॉड्यूल बनाने और बेचने वाली बड़ी भारतीय कंपनी है. Q3FY26 में इसकी बिक्री 7,565 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर करीब 119 फीसदी बढ़ी. मुनाफा भी 1,107 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी इसमें भी 118 फीसदी की तेजी आई. कंपनी का कर्ज कम है और रिटर्न अच्छे माने जाते हैं. यही वजह है कि निवेशक इसे मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं.

Bharat Heavy Electricals Limited

BHEL बिजली और भारी मशीनरी बनाने वाली सरकारी कंपनी है. Q3 में इसकी आमदनी 8,473 करोड़ रुपये रही. मुनाफा 390 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल से करीब 189 फीसदी ज्यादा है. हालांकि वैल्यूएशन ऊंचा है, फिर भी कमाई में आई तेज उछाल ने बाजार का ध्यान खींचा है.

JSW Steel Limited

JSW स्टील देश की बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है. Q3 में इसका मुनाफा 2,410 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 235 फीसदी बढ़ा है. बिक्री में भी बढ़त देखने को मिली है. कंपनी ऑटो और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को सप्लाई करती है, जिससे इसकी मांग बनी रहती है.

GE Vernova T&D India Limited

यह कंपनी बिजली ट्रांसमिशन और सबस्टेशन से जुड़े प्रोजेक्ट करती है. Q3 में इसकी आमदनी 1,701 करोड़ रुपये रही और मुनाफा 291 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. सालाना आधार पर इसमें 103 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी पर कर्ज बेहद कम है, जो इसकी बड़ी ताकत मानी जाती है.

Indian Oil Corporation Limited

इंडियन ऑयल देश की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनियों में से एक है. Q3FY26 में इसका मुनाफा 13,502 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल से 529 फीसदी ज्यादा है. बिक्री में भी सुधार देखने को मिला है. मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और डिमांड ने इसे बड़ा सहारा दिया.

ये भी पढ़ें: India-USA ट्रेड डील का अंतरिम ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी, भारत को मिलेगा 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार, जानें अमेरिका को क्या होने वाला है फायदा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.