गोली की रफ्तार से भागा ये सरकारी शेयर! मिले करोड़ों के ऑर्डर; म्यूचुअल फंड्स- FIIs ने बढ़ाई होल्डिंग

बुधवार के कारोबार में शेयर करीब 262.78 रुपये पर 6.78 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड करता देखा गया. पिछले एक हफ्ते में इसमें मामूली 0.3 प्रतिशत की बढ़त रही है. हालांकि पिछले 3 महीनों में शेयर करीब 29.27 प्रतिशत गिरा है और एक साल में करीब 13.14 प्रतिशत की कमजोरी दिखी है.

RailTel Corporation of India Ltd. Image Credit: Canva

बुधवार को बाजार में जोरदार रैली देखने को मिली. इस तेजी में सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India Limited के शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. कारोबार के दौरान शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. शेयरों में तेजी की वजह कंपनी को मिले ऑर्डर रहे. दरअसल, कंपनी को झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से करीब 29.69 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनिंग और लैब सेटअप का काम करना होगा. यह प्रोजेक्ट अप्रैल 2029 तक पूरा किया जाएगा, जिससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी. इस स्टॉक में म्यूचुअल फंड्स और FIIs की भी होल्डिंग है.

सोर्स-NSE

हाल के अन्य ऑर्डर

पिछले हफ्ते भी कंपनी को कई अहम ऑर्डर मिले थे. इसमें मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के अस्पतालों के लिए HMIS सिस्टम से जुड़ा 13.03 करोड़ रुपये का ऑर्डर शामिल है. इसके अलावा कंपनी को सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस से करीब 444.44 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. वहीं हिमाचल प्रदेश के 596 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने के लिए 14.29 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिला है.

शेयर का हाल

बुधवार के कारोबार में शेयर करीब 262.78 रुपये पर 6.78 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड करता देखा गया. पिछले एक हफ्ते में इसमें मामूली 0.3 प्रतिशत की बढ़त रही है. हालांकि पिछले 3 महीनों में शेयर करीब 29.27 प्रतिशत गिरा है और एक साल में करीब 13.14 प्रतिशत की कमजोरी दिखी है. पिछले हफ्ते इस शेयर ने अपना नया 52-वीक लो बनाया था. पिछले कारोबारी दिन शेयर 245.90 रुपये पर बंद हुआ था, जिसमें 5.51 प्रतिशत की गिरावट रही थी. कंपनी का शेयर 52 हफ्तों का हाई 478.80 रुपये और लो 244.95 रुपये रहा है.

शेयरहोल्डिंग अपडेट

दिसंबर 2025 तिमाही में विदेशी निवेशकों (FII/FPI) की हिस्सेदारी 3.54 प्रतिशत से बढ़कर 3.68 प्रतिशत हो गई है. वहीं म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी भी 0.26 प्रतिशत से बढ़कर 0.30 प्रतिशत हो गई है.

इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! 1,745 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड की उम्मीद से दौड़े शेयर, जानें पूरी खबर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.