Closing Bell: Sensex 49 अंक फिसला, Nifty 22650 के नीचे बंद, Hospital और Pharma स्टॉक फिसले
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के अंत में बिकवाली देखने को मिली. Sensex 48.78 अंक गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 95.75 अंक फिसलकर 22,620.45 पर आ गया. Hospital और Pharma शेयरों में कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाया. Apollo Hospitals और Max Healthcare में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही.
Highlights
- Sensex 48.78 अंक गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ.
- Nifty 95.75 अंक फिसलकर 22,620.45 पर पहुंचा.
- Apollo Hospitals और Max Healthcare में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट.
शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला. दिन के ज्यादातर हिस्से में बाजार मजबूत नजर आया, लेकिन आखिरी हिस्से में हुई बिकवाली से दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. Sensex 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार पर खास तौर पर Hospital और Pharma शेयरों में आई कमजोरी का दबाव रहा.
आखिरी घंटे की बिकवाली से बाजार कमजोर
बुधवार को बाजार की शुरुआत और शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली थी. हालांकि, दिन के दूसरे हिस्से में अचानक मुनाफावसूली बढ़ गई. एक्सपर्ट के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक बाजार बेहतर प्रदर्शन की स्थिति में दिख रहा था, लेकिन इसके बाद आई बिकवाली बाजार के लिए अच्छी नहीं रही. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कमजोरी पूरे बाजार में व्यापक स्तर पर नहीं थी.
Pharma सेक्टर भी दबाव में
Hospital शेयरों के साथ Pharma सेक्टर में भी बिकवाली देखने को मिली. Nifty Healthcare इंडेक्स 2.57 फीसदी गिरा, जबकि Nifty Pharma में 1.84 फीसदी की गिरावट रही. Nifty Metal भी 1.50 फीसदी टूट गया. इसके अलावा Consumer Durables में 1.35 फीसदी और FMCG इंडेक्स में 0.63 फीसदी की गिरावट रही. Sun Pharma 2.60 फीसदी और Cipla 2.41 फीसदी गिरकर बंद हुए.
Bank Nifty में तेजी
मुख्य इंडेक्स में कमजोरी के बावजूद Banking शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. Nifty Bank 0.69 फीसदी बढ़कर 54,633.05 पर बंद हुआ. Nifty Private Bank में 0.95 फीसदी और Nifty PSU Bank में 0.54 फीसदी की तेजी रही. Anil Singhvi ने Bank Nifty के लिए 55,000 के स्तर को अहम बताया. उनके मुताबिक इस स्तर पर Put और Call दोनों तरफ Open Interest देखने को मिल रहा है.
Realty और Media शेयरों में खरीदारी
बुधवार को कुछ सेक्टरों में बाजार के खिलाफ तेजी भी रही. Nifty Realty 1.62 फीसदी चढ़ा, जबकि Nifty Media में 2.74 फीसदी की तेजी रही. Nifty Auto 0.46 फीसदी और Nifty Oil and Gas 0.44 फीसदी मजबूत हुआ. Broader market में भी ज्यादा कमजोरी नहीं दिखी. Nifty Next 50 में 0.41 फीसदी की तेजी रही, जबकि Nifty Midcap 100 0.02 फीसदी और Nifty Smallcap 100 0.27 फीसदी ऊपर बंद हुए.
Kotak Bank और IndiGo में तेजी
Nifty 50 में Kotak Mahindra Bank सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर रहा और इसमें 2.71 फीसदी की तेजी आई. IndiGo 2.30 फीसदी और ICICI Bank 2.28 फीसदी ऊपर बंद हुए. UltraTech Cement में 1.17 फीसदी, Axis Bank में 1.15 फीसदी और Shriram Finance में 1.15 फीसदी की तेजी रही. TCS 0.90 फीसदी और Tech Mahindra 0.89 फीसदी चढे़.
ये शेयर सबसे ज्यादा टूटे
Nifty 50 में Apollo Hospitals 5.70 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे बड़ा लूजर रहा. Max Healthcare 5.33 फीसदी, BSE 3.38 फीसदी, Nestle India 2.65 फीसदी, Sun Pharma 2.60 फीसदी और Cipla 2.41 फीसदी टूटे. Eternal में 2.39 फीसदी, Adani Enterprises में 2.34 फीसदी, SBI Life में 2.22 फीसदी और Infosys में 2.10 फीसदी की गिरावट रही. Tata Steel 1.97 फीसदी, HDFC Bank 1.94 फीसदी और Titan 1.88 फीसदी गिरकर बंद हुए.
ये भी पढ़ें- FIIs ने खींचे BSE से हाथ, बिकवाली से शेयर में गिरावट! Goldman Sachs ने भी घटाई हिस्सेदार
बाजार की चाल रही मिली-जुली
बुधवार के कारोबार में भले ही Sensex और Nifty गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन व्यापक बाजार में कमजोरी सीमित रही. Bank Nifty और कुछ सेक्टरों में तेजी ने बाजार को सहारा दिया. दूसरी ओर Hospital, Pharma और कुछ दिग्गज शेयरों में बिकवाली ने Nifty पर दबाव बनाया. इस तरह दिन के अंत में बाजार की चाल उतार-चढ़ाव वाली और मिली-जुली रही.
Latest Stories
20% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा Savita Oil Tech, अब मुनाफा बुक करें या Hold? जानें एक्सपर्ट की राय
Apollo, Yatharth समेत कई फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, कैंसर की दवा पर 10 गुना मार्जिन के मुद्दे से बिगड़ा खेल
20 साल पहले Wipro समेत इन शेयरों में लगाया होता दांव; तो आज होते मालामाल; कंपनियों ने 14 बार तक दिया बोनस
