ऑर्डर बुक की बादशाह ये 3 नवरत्न रेलवे कंपनियां, ₹87000 करोड़ का ऑर्डर बुक, 5 साल में 900% तक रिटर्न

भारतीय रेलवे में तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के बीच रेलवे से जुड़ी नवरत्न कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. मजबूत ऑर्डर बुक, लगातार नए प्रोजेक्ट्स और सरकार का फोकस इन कंपनियों की ग्रोथ को सहारा दे रहा है. कुछ कंपनियों ने पिछले पांच वर्षों में 900% तक का दमदार रिटर्न भी दिया है.

Railway Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Railway Stocks: भारत में रेलवे सेक्टर इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, कवच 4.0 जैसी सुरक्षा तकनीक और हालिया किराया बढ़ोतरी जैसे कदम यह दिखाते हैं कि सरकार गति, सुरक्षा और वित्तीय मजबूती पर जोर दे रही है. ऐसे माहौल में रेलवे से जुड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां निवेशकों के रडार पर बनी हुई हैं. आइए जानते हैं तीन प्रमुख कंपनियों RITES, Ircon और RVNL की मौजूदा स्थिति कैसी है.

RITES Limited

RITES लिमिटेड रेल मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग कंपनी है. यह रेलवे, हाईवे, पोर्ट और शहरी परिवहन क्षेत्रों में डिजाइन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और सलाहकार के रूप में सेवाएं देती है. कंपनी रोलिंग स्टॉक का निर्यात भी करती है और देश-विदेश में टर्नकी प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है. यह एक नवरत्न कंपनी है.

कंपनी का मार्केट कैप लगभग 10,501 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 218.49 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 9,262 करोड़ रुपये का था. पांच साल में इसके शेयर 78% से अधिक उछले हैं. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 4,532 करोड़ रुपये के टर्नकी प्रोजेक्ट्स का है. कंसल्टेंसी से 2,739 करोड़ रुपये और निर्यात से 1,708 करोड़ रुपये का ऑर्डर है. tradebrains के अनुसार, Q3FY26 में कंपनी ने 1,141 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट हासिल किए.

Ircon International Limited

नवरत्न कंपनी Ircon इंटरनेशनल लिमिटेड भी रेल मंत्रालय के तहत काम करती है. यह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, ब्रिज और टर्नकी प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञता रखती है. देश और विदेश दोनों जगह कंपनी ने कई बड़े प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. यह भी एक नवरत्न कंपनी है.

कंपनी का मार्केट कैप 14,089 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 150 रुपये के आस पास कारोबार कर रहा है. 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 23,801 करोड़ रुपये है. पांच साल में इसने 213% से अधिक का रिटर्न दिया है. इसमें 75% हिस्सा रेलवे सेक्टर का है, जबकि 18% हाईवे और 7% अन्य परियोजनाओं से आता है. 91% ऑर्डर घरेलू हैं और 9% अंतरराष्ट्रीय बाजार से टेंडर मिला है.

Rail Vikas Nigam Limited

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) एक सरकारी कंपनी है जो देशभर में रेलवे परियोजनाओं को लागू करती है. यह ट्रैक डबलिंग, विद्युतीकरण, मेट्रो प्रोजेक्ट, ब्रिज और अन्य परिवहन ढांचे से जुड़े काम करती है. भारतीय रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण में इसकी अहम भूमिका है.

कंपनी का मार्केट कैप 65,084 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को इसके शेयर 312.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी का बड़ा ऑर्डर बुक इसे मजबूती देता है. पांच साल में इसने 900% से अधिक का रिटर्न दिया है. RVNL का कुल ऑर्डर बुक 87,000 करोड़ रुपये है. इसमें 40,000 करोड़ रुपये के काम ऐसे हैं जिसे अगले तीन साल में पूरा करना है. वहीं 47,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट प्रतिस्पर्धी बोली से मिले हैं, जिनमें वंदे भारत और भारतनेट जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Solar Stocks: सोलर सेक्टर में बूम, इन 4 कंपनियों की ऑर्डर बुक में जबरदस्त उछाल, क्या बनेंगे मल्टीबैगर?

20 रुपये से कम के इन शेयरों पर LIC का दांव, क्या ये 3 पेनी स्टॉक्स बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर? चेक करें लिस्ट

सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन से जुड़ी इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, AI बूम से चमकेगा स्टॉक, 5 साल में 397% तक रिटर्न

हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स के लिए खुशखबरी! NSE ला रहा है नैनोसेकंड सिस्टम, 1000 गुना बढ़ जाएगी स्पीड

डिविडेंड पाने का मौका! अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स होंगे एक्स डिविडेंड डेट पर ट्रेड, जानें पूरी डिटेल

दमदार वापसी! Q3 में घाटे से मुनाफे में लौटीं ये 3 कंपनियां, लिस्ट में Paytm जैसे दिग्गज, रखें शेयरों पर नजर