गिर चुके रेलवे स्टॉक्स में छिपा है बड़ा मौका? 5 साल में दिया 1235% तक का रिटर्न; 23800 करोड़ तक का ऑर्डर बुक
आने वाले समय में रेलवे सेक्टर में काम और ऑर्डर बढ़ने वाले हैं. ऐसे में भले ही अभी शेयरों में गिरावट आई हो, लेकिन लंबी अवधि की कहानी अभी भी मजबूत मानी जा रही है. इसी बीच कुछ ऐसे रेलवे स्टॉक्स हैं जो अभी सस्ते दिख रहे हैं और आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
Railway stocks: रेलवे सेक्टर के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में शानदार तेजी दिखाई थी. लेकिन अब इनमें गिरावट देखने को मिल रही है. कई बड़े रेलवे स्टॉक्स अभी अपने ऊंचे स्तर से नीचे आ चुके हैं. इससे निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अब इन शेयरों में मौका है या जोखिम. सरकार ने बजट 2026-27 में रेलवे के लिए 2.93 लाख करोड़ रुपये का बड़ा बजट दिया है.
इसका मतलब है कि आने वाले समय में रेलवे सेक्टर में काम और ऑर्डर बढ़ने वाले हैं. ऐसे में भले ही अभी शेयरों में गिरावट आई हो, लेकिन लंबी अवधि की कहानी अभी भी मजबूत मानी जा रही है. इसी बीच कुछ ऐसे रेलवे स्टॉक्स हैं जो अभी सस्ते दिख रहे हैं और आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
गिरावट के बाद भी मजबूत है रेलवे सेक्टर की कहानी
रेलवे सेक्टर के शेयरों में हाल ही में गिरावट आई है. इसकी वजह है महंगे वैल्यूएशन और कुछ प्रोजेक्ट में देरी. लेकिन सरकार का फोकस अभी भी रेलवे पर है. सरकार रेलवे में नई लाइन, बेहतर ट्रेन और आधुनिक सिस्टम पर काम कर रही है. इससे आने वाले समय में कंपनियों को ज्यादा ऑर्डर मिल सकते हैं.
Texmaco Rail
Texmaco Rail & Engineering देश की बड़ी वैगन बनाने वाली कंपनी है. यह हर साल हजारों वैगन बनाती है. कंपनी अब अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए प्लान पर काम कर रही है. यह मेट्रो और पैसेंजर कोच बनाने की भी तैयारी कर रही है.
हालांकि हाल में कंपनी की कमाई थोड़ी घटी है, लेकिन भविष्य के लिए इसके पास अच्छा ऑर्डर है.

Titagarh Rail
Titagarh Rail Systems भी एक बड़ी कंपनी है जो वैगन और कोच दोनों बनाती है. कंपनी का ज्यादा फोकस अब पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो पर है. इसके पास बड़े ऑर्डर हैं और आगे काम बढ़ने की उम्मीद है. कुछ समय के लिए प्रोडक्शन में दिक्कत आई, लेकिन कंपनी इसे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही है.

IRCON
IRCON International एक सरकारी कंपनी है जो रेलवे और सड़क प्रोजेक्ट पर काम करती है. इसके पास बहुत बड़ा ऑर्डर है और यह नए प्रोजेक्ट भी ले रही है. कंपनी नए क्षेत्रों में भी काम बढ़ा रही है. हालांकि अभी कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन आगे ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है.

| कंपनी | ऑर्डर बुक | रेवेन्यू (Q3 FY26) | प्रॉफिट (Q3 FY26) |
|---|---|---|---|
| Texmaco Rail & Engineering | ₹56.6 अरब | ₹10.4 अरब (↓4%) | ₹0.4 अरब (↓17%) |
| Titagarh Rail Systems | ₹107.9 अरब+ | ₹8.3 अरब (↓5.6%) | ₹0.5 अरब (↓31%) |
| IRCON International | ₹238 अरब | ₹21.2 अरब (↓19%) | ₹1 अरब (↑16%) |
यह भी पढ़ें: जानें Jewar Airport से कब शुरू होंगी उड़ाने, फ्लाइट टिकट कब से होगी बुक, किन शहरों को सीधी कनेक्टिविटी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
5 कंपनियों में बंटेगी Vedanta! शेयरों पर रखें खास ख्याल, 6 महीने में दे चुकी है 45% रिटर्न
मार्च में 1.14 लाख करोड़ की रिकॉर्ड बिकवाली, आउटफ्लो से हिला बाजार, जानें क्यों बढ़ा डर
Dalal Street पर बढ़ा डर, Nifty गिरा, VIX उछला, क्या आने वाली है बड़ी गिरावट का दौर?
