तिमाही नतीजों के बाद फोकस में ये शेयर, FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, भाव 10 रुपये से कम
12 जनवरी को RattanIndia Powerका शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ करीब 9 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. पिछले एक महीने में इस शेयर में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. वहीं, एक साल की अवधि में स्टॉक करीब 14 प्रतिशत टूट चुका है, जिसके चलते मौजूदा स्तरों पर निवेशकों की दिलचस्पी धीरे धीरे बढ़ती नजर आ रही है.
हाल में ही RattanIndia Power ने अपनी तिमाही नतीजे जारी किए हैं. कंपनी के Q3 नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. तिमाही के दौरान कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 1 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन प्रॉफिट में जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 1250 प्रतिशत बढ़ गया. यह मुनाफा लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस बेहतर रहने की वजह से आया. Q3 में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की दिलचस्पी भी इस शेयर में बढ़ी है. FIIs ने इस दौरान अपनी हिस्सेदारी 5.12 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.23 प्रतिशत कर ली. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 48 फीसदी नीचे कामकाज कर रहा है.
ट्रिगर्स
RattanIndia Power के पास कुल 1350 MW की पावर जेनरेशन क्षमता है. कंपनी का प्लांट महाराष्ट्र के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पावर प्लांट्स में गिना जाता है. कंपनी का PLF 79.30 प्रतिशत और PAF 85.67 प्रतिशत के मजबूत स्तर पर हैं, जो ऑपरेशनल मजबूती को दिखाते हैं. कंपनी के पास 1200 MW के लिए महाराष्ट्र स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड के साथ लंबी अवधि का PPA है. कोयला सप्लाई के लिए Coal India के साथ FSA मौजूद है, जिससे फ्यूल सप्लाई का जोखिम कम रहता है. इसके अलावा कंपनी के पास करीब 421 एकड़ जमीन सरप्लस है, जो भविष्य में वैल्यू अनलॉकिंग का जरिया बन सकती है.
वैल्यूएशन
वैल्यूएशन के मोर्चे पर शेयर की बुक वैल्यू 8.46 रुपये है. TTM आधार पर कंपनी का EPS 0.25 रुपये है, जिसके हिसाब से शेयर का P/E करीब 36 के आसपास बैठता है. वैल्यूएशन ऊंचा जरूर है, लेकिन बेहतर तिमाही नतीजों और फंडामेंटल मजबूती के चलते निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर बनी हुई है.
शेयरों का हाल
12 जनवरी को RattanIndia Powerका शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ करीब 9 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. पिछले एक महीने में इस शेयर में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. वहीं, एक साल की अवधि में स्टॉक करीब 14 प्रतिशत टूट चुका है, जिसके चलते मौजूदा स्तरों पर निवेशकों की दिलचस्पी धीरे धीरे बढ़ती नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: IRCON, Federal Bank, Ather Energy समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: सेंसेक्स 500 अंक और निफ्टी 25807 पर बंद, प्रॉफिट बुकिंग से टूटे शेयर; निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे
SBI-L&T-Eicher Motors समेत इन कंपनियों ने बनाया रिकॉर्ड, 52-वीक हाई पर पहुंचा शेयर, तिमाही नतीजों से बूस्ट
TCS में बड़ी गिरावट, 10 लाख करोड़ से नीचे आया मार्केट कैप, 1 साल में 30 फीसदी टूटे शेयर
