SBI Funds IPO खुलने से पहले बड़ी खबर, SBI ने बेची 1.4 फीसदी हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा
SBI ने SBI फंड्स मैनेजमेंट के IPO से पहले अपनी 1.4 फीसदी हिस्सेदारी 1655 करोड़ रुपये में बेच दी है. बैंक ने 2.9 करोड़ शेयर 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 30 प्रमुख निवेशकों को बेचे. इस सौदे के बाद कंपनी का वेल्यूएशन 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है.
SBI ने SBI फंड्स मैनेजमेंट के IPO से पहले अपनी 1.4 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है. इस सौदे से बैंक को 1655 करोड़ रुपये मिले हैं. SBI ने 2.9 करोड़ शेयर 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 30 प्रमुख निवेशकों को बेचे. इस सौदे के बाद SBI फंड्स मैनेजमेंट का वैल्यूएशन 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. अब निवेशकों की नजर कंपनी के आने वाले IPO पर है. यह IPO 14 जुलाई से निवेश के लिए खुलेगा.
SBI ने 30 निवेशकों को बेचे शेयर
SBI ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने SBI फंड्स मैनेजमेंट के 2.9 करोड़ शेयर बेचे हैं. यह हिस्सेदारी कंपनी की टोटल कैपिटल का 1.4 फीसदी है. सभी शेयर 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए. इस सौदे से बैंक को 1655 करोड़ रुपये की रकम मिली है. IPO से पहले इस सौदे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
14 जुलाई से खुलेगा SBI फंड्स का IPO
SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली 13 जुलाई को खुलेगी. शेयरों का आवंटन 17 जुलाई को होने की संभावना है. सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर 20 जुलाई तक जमा किए जाएंगे. इसी दिन रिफंड की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.
जानिए IPO का प्राइस बैंड और निवेश
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लाट में 26 शेयर होंगे. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14924 रुपये का निवेश करना होगा. इस IPO में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा. इसलिए कंपनी को इस पेशकश से कोई नई कैपिटल नहीं मिलेगी.
निवेशकों के लिए कितना हिस्सा रिजर्व
IPO में योग्य इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है. बडे़ नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 10 फीसदी हिस्सा तय किया गया है. वहीं छोटे नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को 5 फीसदी हिस्सा मिलेगा. रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी शेयर रिजर्व किए गए हैं. इससे सभी कैटेगरी के निवेशकों को आवेदन का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें- Dividend-Bonus: इन शेयरों के निवेशकों की होगी चांदी! 100 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट
शेयर बिक्री के बाद बढ़ी बाजार की नजर
SBI फंड्स मैनेजमेंट देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल है. हिस्सेदारी बिक्री के बाद कंपनी का वैल्यूएशन 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है. शुक्रवार को SBI का शेयर 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 1036.15 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 52 सप्ताह में शेयर का हाई लेवल 1234.80 रुपये और लो लेवल 786.55 रुपये रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Dividend-Bonus: इन शेयरों के निवेशकों की होगी चांदी! 100 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट
NSE ने लॉन्च किया Nifty500 Ahimsa Index, अब पशु-अनुकूल कंपनियों में होगा निवेश, जानें क्यों खास है यह इंडेक्स
इस वॉटर ट्रीटमेंट कंपनी को मिला ₹503 करोड़ का टेंडर, 1 महीने में 41% उछले शेयर, रखें नजर
