14% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने इन 3 शेयरों पर दी खरीदारी की सलाह, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक?

अगर आप शॉर्ट टर्म में निवेश के लिए मजबूत शेयर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने Signature Global, RBL Bank और eClerx Services में खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक मजबूत तकनीकी संकेतों के चलते इन शेयरों में 8 फीसदी से 14 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

इन शेयरों में 8 फीसदी से 14 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है. Image Credit: money9live

Stocks Buy Recommendation: शुक्रवार को शेयर मार्केट ने जोरदार वापसी की और प्रमुख इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए. टीसीएस के मजबूत तिमाही नतीजों, वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों और पश्चिम एशिया से जुड़ी चिंताओं में कमी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. सेंसेक्स 828 अंक चढ़कर 77569.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 244 अंक की तेजी के साथ 24206.90 पर पहुंच गया.

शेयर मार्केट में इस तेजी के बीचअगर आप शॉर्ट टर्म में अच्छे रिटर्न वाले शेयर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत तकनीकी संकेतों के चलते इन शेयरों में आने वाले समय में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Signature Global, RBL Bank और eClerx Services शामिल हैं. आइए जानते हैं इन तीनों शेयरों के लिए टारगेट, स्टॉप लॉस और तेजी की संभावनाएं.

शेयरखरीदारी स्तरस्टॉप लॉसलक्ष्यसंभावित तेजी
Signature Global₹848.85₹800₹965लगभग 14%
RBL Bank₹380.65₹365₹415लगभग 9%
eClerx Services₹1,621.70₹1,559₹1,750लगभग 8%

Signature Global

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में टेक्निकल रिजर्च सचिन गुप्ता के मुताबिक, Signature Global का शेयर मजबूत तेजी के संकेत दे रहा है. शेयर ने डेली चार्ट पर फालिंग चैनल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जिससे ट्रेंड बदलने के संकेत मिले हैं. शेयर 20, 50 और 100 ईएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है. आरएसआई 64.39 पर है जो तेजी की पुष्टि करता है. ब्रोकरेज ने 848.85 रुपये पर खरीदारी, 800 रुपये का स्टॉप लॉस और 965 रुपये का लक्ष्य दिया है. मौजूदा स्तर से एक हफ्ते के अंदर इसमें करीब 14 फीसदी की तेजी आ सकती है.

RBL Bank

ब्रोकरेज ने RBL Bank पर भी पॉजिटिव राय दी है. शेयर ने आवरली चार्ट पर कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट किया है और डेली चार्ट पर मजबूत सपोर्ट से उछाल दिखाया है. यह 20, 50 और 100 ईएमए के ऊपर बना हुआ है. आरएसआई 60.09 पर है जो खरीदारी का संकेत देता है. ब्रोकरेज ने 380.65 रुपये पर खरीदारी, 365 रुपये का स्टॉप लॉस और 415 रुपये का लक्ष्य तय किया है. इससे शेयर में करीब 9 फीसदी की तेजी की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी बंपर तेजी के साथ बंद, निवेशकों ने कमाए ₹6 लाख करोड़; IT इंडेक्स चमका

eClerx Services

eClerx Services का शेयर भी मजबूत तकनीकी स्थिति में नजर आ रहा है. शेयर ने हाल ही में अपने रेजिस्टेंस स्तर के ऊपर साप्ताहिक क्लोजिंग दी है. इसके साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और आरएसआई 66 पर है. ब्रोकरेज ने 1621.70 रुपये पर खरीदारी, 1559 रुपये का स्टॉप लॉस और 1750 रुपये का लक्ष्य दिया है. इससे शेयर में करीब 8 फीसदी तक की तेजी आ सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.