SBI MF का अडानी की इन दो कंपनियों पर दांव, खरीदे ₹5747 करोड़ के शेयर, संकट मोचक GQG ने बेची हिस्सेदारी

अडानी समूह की कंपनियों में निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत होता दिख रहा है. इसी क्रम में SBI म्यूचुअल फंड ने शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर बड़ी हिस्सेदारी खरीदी. यह सौदा अमेरिकी निवेश फर्म GQG पार्टनर्स द्वारा शेयर बिक्री के जरिए खुले बाजार में पूरा हुआ.

SBI MF Stakes in SBI MF Image Credit: Canva/ Money9

SBI MF Stakes in SBI MF : अडानी समूह की कंपनियों में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में SBI म्यूचुअल फंड ने शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में करीब 5,747 करोड़ रुपये का निवेश कर बड़ी हिस्सेदारी खरीदी. यह सौदा खुले बाजार में हुआ, जबकि अमेरिकी निवेश कंपनी GQG पार्टनर्स ने अपनी हिस्सेदारी बेची.

Adani Enterprises में 1.3% हिस्सेदारी खरीदी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, SBI म्यूचुअल फंड ने Adani Enterprises के 1.64 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे. यह कंपनी में करीब 1.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. इस खरीदारी से SBI MF ने अडानी समूह की प्रमुख कंपनी में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है.

शेयर की चाल

  • CMP – ₹3,048.20
  • 1 हफ्ते में – 3.16 फीसदी की तेजी
  • 1 महीने में – 20 फीसदी का उछाल
  • 3 महीने में – 47 फीसदी भागा
  • 1 साल में – 62 फीसदी का रिटर्न
  • 3 साल में – 63 फीसदी की तेजी

Adani Energy Solutions में भी बढ़ाया निवेश

SBI म्यूचुअल फंड ने Adani Energy Solutions के भी 63.65 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे. यह कंपनी में करीब 0.52 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. दोनों कंपनियों के शेयर 1,504.80 रुपये से 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के दायरे में खरीदे गए. इन दोनों सौदों की कुल कीमत 5,747.55 करोड़ रुपये रही.

शेयर की चाल

  • CMP – ₹1,579
  • 1 हफ्ते में – 3.75 फीसदी की तेजी
  • 1 महीने में – 12 फीसदी का उछाल
  • 3 महीने में – 61 फीसदी भागा
  • 1 साल में – 80 फीसदी का रिटर्न
  • 3 साल में – 86 फीसदी की तेजी

GQG पार्टनर्स ने बेचे शेयर, शेयरों में आई तेजी

अमेरिकी निवेश फर्म GQG पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई के जरिए दोनों कंपनियों के उतने ही शेयर बेचे, जितने SBI MF ने खरीदे. गौर करने वाली बात यह है कि पिछले महीने भी SBI म्यूचुअल फंड ने अडानी एंटरप्राइजेज में 0.45 फीसदी हिस्सेदारी 1,435 करोड़ रुपये में खरीदी थी. इस बड़े निवेश के बाद बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.36 फीसदी बढ़कर 3,043 रुपये पर बंद हुआ, जबकि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 3.87 फीसदी चढ़कर 1,578.80 रुपये पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: Meesho के शेयरों में 8वें दिन बड़ी गिरावट, 9 जून से खुलेंगे ₹54000 करोड़ के शेयर; निवेशकों में बढ़ी बेचैनी