सेबी से राहत मिलने के बाद वडीलाल इंडस्ट्रीज के शेयरों पर सोमवार को रखें पैनी नजर, 3 महीने में 48% रिटर्न
SEBI ने Vadilal प्रमोटर परिवार के निजी ट्रस्ट IVG Trust को शेयर ट्रांसफर के दौरान अनिवार्य ओपन ऑफर से छूट दे दी है. यह फैसला परिवार की उत्तराधिकार (Succession Planning) प्रक्रिया का हिस्सा है. सेबी ने स्पष्ट किया है कि कंपनी के नियंत्रण या पब्लिक शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं होगा. इस फैसले के बाद सोमवार को Vadilal के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी.
सेबी ने आइसक्रीम और फूड ब्रांड ‘वडीलाल’ के प्रमोटर परिवार के प्राइवेट ट्रस्ट ‘आईवीजी ट्रस्ट’ (IVG Trust) को एक बड़ी छूट दे दी है. इस फैसले के बाद अब सोमवार को बाजार खुलते ही वडीलाल के शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहने वाली है, क्योंकि इस खबर का असर कंपनी के स्टॉक पर देखने को मिल सकता है. पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 6,361 रुपये पर बंद हुआ था.
क्या है सेबी का फैसला और क्यों मिली छूट?
वडीलाल प्रमोटर परिवार अपने बिजनेस में उत्तराधिकार की योजना (Succession Planning) के तहत प्रमोटर हिस्सेदारी को अपने प्राइवेट ट्रस्ट (IVG Trust) में ट्रांसफर करना चाहता है. नियम के मुताबिक, जब भी किसी कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर होती है, तो टेकओवर रेगुलेशंस के तहत निवेशकों के लिए एक अनिवार्य ‘ओपन ऑफर’ (Mandatory Open Offer) लाना पड़ता है. लेकिन सेबी ने आईवीजी ट्रस्ट को इस ओपन ऑफर की बाध्यता से पूरी तरह छूट दे दी है.
कंपनी के कंट्रोल पर नहीं पड़ेगा कोई असर
सेबी ने अपने आदेश में साफ किया है कि इस रीस्ट्रक्चरिंग से वडीलाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मालिकाना हक या कंट्रोल में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. कंपनी का अंतिम नियंत्रण (Ultimate Control) मौजूदा प्रमोटर परिवार के पास ही रहेगा. यह पूरी प्रक्रिया महज परिवार के आंतरिक उत्तराधिकार के तालमेल का हिस्सा है, जिससे कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसी वजह से सेबी ने इसे हरी झंडी दिखाई है.
यह भी पढ़ें: SEBI का बड़ा फैसला! 1 अगस्त से फिर शुरू होगा ओपन मार्केट शेयर बायबैक; जानिए कौन बेच सकेगा?
सोमवार को शेयरों पर रखें नजर
प्रमोटर परिवार के इस आंतरिक सेटलमेंट को सेबी की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के लिए आगे का रास्ता साफ हो गया है. बीते कारोबारी दिन वडीलाल इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई थी और यह 3% चढ़कर 6,361 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. कंपनी के शेयरों ने तीन महीने में 48 फीसदी रिटर्न दे रखा है. प्रमोटर ग्रुप में आ रहे इस क्लैरिटी वाले फैसले को निवेशक सकारात्मक मान सकते हैं. ऐसे में सोमवार को बाजार खुलते ही इस शेयर में होने वाली हलचल पर नजर बनाए रखना समझदारी होगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ई-कॉमर्स की तेजी से दौड़ सकते हैं ये 3 लॉजिस्टिक्स स्टॉक, 3 महीने में 19% तक उछले शेयर, रखें नजर
SEBI का बड़ा फैसला! 1 अगस्त से फिर शुरू होगा ओपन मार्केट शेयर बायबैक; जानिए कौन बेच सकेगा?
Multibagger Stock: वेदांता से मिला ₹1,437 करोड़ का ऑर्डर; 3 महीने में शेयर ने किया निवेशकों का पैसा दोगुना
