Multibagger Stock: वेदांता से मिला ₹1,437 करोड़ का ऑर्डर; 3 महीने में शेयर ने किया निवेशकों का पैसा दोगुना

स्मॉलकैप कंपनी ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी की सहायक इकाई को वेदांता समूह से 1,437 करोड़ रुपये का बड़ा ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) कॉन्ट्रैक्ट मिला है. लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर और शेयर में शानदार तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऐसे में सवाल है कि क्या यह शेयर आगे भी दमदार प्रदर्शन जारी रख पाएगा?

Share market Image Credit: Canva/ Money9

Bluspring Enterprises : स्मॉलकैप कंपनी Bluspring Enterprises एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी की सहायक इकाई को वेदांता समूह से 1437 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. खास बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में इस शेयर ने शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया है. ऐसे में नया ऑर्डर आने के बाद बाजार की नजर अब इस शेयर की अगली चाल पर टिकी हुई है.

वेदांता से मिला 1437 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट

ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी STEAG एनर्जी सर्विसेज (इंडिया) को वेदांता एल्युमीनियम मेटल से 1437.17 करोड़ रुपये का ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस समझौते के तहत कंपनी वेदांता के 1215 मेगावाट कैप्टिव पावर प्लांट का संचालन और रखरखाव करेगी. यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा और इसकी अवधि पांच साल की होगी.

लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर से मजबूत हुई कंपनी

यह वेदांता की ओर से मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर है. इससे पहले भी कंपनी को 1800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के लिए 1219.85 करोड़ रुपये का पांच साल का O&M कॉन्ट्रैक्ट मिला था. इसके अलावा वेदांता पावर ने 600 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के रखरखाव के लिए 406.43 करोड़ रुपये का अलग कॉन्ट्रैक्ट भी दिया है. लगातार मिल रहे इन बड़े ऑर्डरों से कंपनी के कारोबार को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरडिटेल्स
मार्केट कैप (Market Cap)₹1,849 करोड़
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)2.76
इंडस्ट्री पी/ई24.96
डेट-टू-इक्विटी (Debt to Equity)0.20
आरओई (ROE)1.03%
ईपीएस (TTM)-1.54
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू₹44.74
फेस वैल्यू₹10
Source – Groww

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज का शेयर हाल के महीनों में जबरदस्त तेजी दिखा चुका है. पिछले तीन महीनों में इसमें करीब 111% की बढ़त दर्ज की गई है. यानी तीन महीने में निवेशकों के पैसे डबल हो गया है. बीते एक महीने में शेयर लगभग 49% चढ़ा, जबकि पिछले सप्ताह इसमें करीब 11% की तेजी आई. शुक्रवार को यह अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 131.82 रुपये तक पहुंच गया. वहीं मार्च 2026 के 42.01 रुपये के निचले स्तर से यह करीब 194% उछल चुका है. ऐसे में नए ऑर्डर के बाद निवेशकों की नजर अब इस शेयर के अगले प्रदर्शन पर बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.