रडार पर रखें ये तीन कर्जमुक्त सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, 5 साल में 1170% तक रिटर्न; सरकारी नीतियों से मिल रहा बूस्ट

भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मिल रही नीतिगत समर्थन ने चुनिंदा कंपनियों को निवेशकों के रडार पर ला दिया है। Tata Elxsi, CG Power और MosChip Technologies अलग-अलग बिजनेस मॉडल के साथ इस वैल्यू चेन का हिस्सा हैं। न के बराबर कर्ज होने की वजह से इन कंपनियों पर निवेशकों की नजर टिकी रह सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कर्ज मुक्त होने की वजह से कंपनी अपने कारोबार का विस्तार तेजी से कर सकती है.

Semiconductor Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Semiconductor Stocks: भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बढ़ते फोकस ने कुछ चुनिंदा कंपनियों को बाजार में खास पहचान दी है. दिलचस्प बात यह है कि कुछ कंपनियां इस थीम से जुड़ी होने के साथ-साथ लगभग कर्ज-मुक्त भी हैं, जो उन्हें अनिश्चित बाजार माहौल में सुरक्षित बनाता है. Tata Elxsi, CG Power और MosChip Technologies ऐसी ही तीन कंपनियां हैं, जिनके बिजनेस मॉडल अलग-अलग हैं, लेकिन सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन से जुड़ाव उन्हें निवेशकों के रडार पर रखता है. बजट में  इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान किया गया. इसलिए सरकारी समर्थन की वजह से ये सेक्टर और भी निवेशकों की नजर में है,

Tata Elxsi

Tata Elxsi टाटा समूह की डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी है, जो ऑटोमोटिव, मीडिया, हेल्थकेयर और कम्युनिकेशन सेक्टर के लिए एम्बेडेड सिस्टम, चिप डिजाइन सपोर्ट और डिजिटल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन देती है. कंपनी सेमीकंडक्टर डिजाइन वैल्यू चेन में डिजाइन और सॉफ्टवेयर स्तर पर काम करती है. बैलेंस शीट की बात करें तो कंपनी पर कर्ज बेहद कम है और यह मजबूत कैश फ्लो के साथ काम कर रही है.

शेयर का प्रदर्शन

शेयर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले 3 साल में शेयर ने करीब -25% से -30% के आसपास का रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल की अवधि में यह अब भी लगभग 70% से 80% के आसपास पॉजिटिव रिटर्न पर है. डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.06 है. यानी कंपनी पर न के बराबर कर्ज है.

CG Power and Industrial Solutions

CG Power पावर इक्विपमेंट, ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर और इंडस्ट्रियल मोटर बनाने वाली कंपनी है. हाल के वर्षों में कंपनी ने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में भी कदम बढ़ाया है, जिससे यह इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम का हिस्सा बनती दिख रही है. कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत है और कर्ज का स्तर न के बराबर है, जो विस्तार योजनाओं के लिए सकारात्मक संकेत है.

शेयर का प्रदर्शन

शेयर रिटर्न की बात करें तो यह स्टॉक पिछले कुछ वर्षों में मल्टीबैगर साबित हुआ है. 3 साल में इसने लगभग 120% तक का रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल की अवधि में रिटर्न 1,171% से अधिक तक पहुंच चुका है. डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.02 है. यानी कंपनी पर न के बराबर कर्ज है.

MosChip Technologies

MosChip Technologies एक सेमीकंडक्टर और SoC डिजाइन सर्विस कंपनी है, जो चिप डिजाइन, एम्बेडेड सॉल्यूशंस और टर्नकी प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी आकार में Tata Elxsi या CG Power से छोटी है, लेकिन सेमीकंडक्टर डिजाइन स्पेस में इसकी विशेषज्ञता इसे एक थीमैटिक प्ले बनाती है. कंपनी का कर्ज स्तर बहुत कम है .

शेयर का प्रदर्शन

शेयर प्रदर्शन के लिहाज से MosChip में उतार-चढ़ाव अधिक रहा है. पिछले 3 साल में स्टॉक ने करीब 224% के आसपास रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल में रिटर्न लगभग 1030% के आसपास रहा है. डेट टू इक्विटी रेश्यो 0.1 है. यानी कंपनी पर कर्ज न के बराबर है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.